Begin typing your search above and press return to search.

IPS Sadanand Vasant Date: IPS सदानंद वसंत दाते बनें NIA के डीजी, अखबार बांट की पढ़ाई, दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित...

IPS Sadanand Vasant Date: आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत दाते को नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) का नया डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। वह 1991 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर है।

IPS Sadanand Vasant Date: IPS सदानंद वसंत दाते बनें NIA के डीजी, अखबार बांट की पढ़ाई, दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित...
X
By Gopal Rao

IPS Sadanand Vasant Date: नई दिल्ली। आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत दाते को नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) का नया डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। वह 1991 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर है। घरों में अखबार बांट कर बेहद गरीबी में पढ़ाई करने वाले आईपीएस सदानंद वसंत दाते दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। मुंबई हमले में दाते ने वीरता पूर्वक आतंकियों का सामना किया था। जिसके चलते राष्ट्रपति ने उन्हें वीरता पुरूस्कार से सम्मानित किया था।

एनआईए के नए डीजी आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत दाते पुणे के रहने वाले हैं। वे मुंबई क्राइम ब्रांच के चीफ, विरार पुलिस आयुक्त , आर्थिक अपराध शाखा में रह चुके हैं। उन्हें महात्मा गांधी गौरव पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सदानंद वसंत दाते मीरा वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट के पहले पुलिस कमिश्नर रहे। वसंत दाते मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के चीफ एवं ला एंड ऑर्डर के जॉइंट कमिश्नर रहे हैं। मुंबई एटीएस के जन्मदाता भी सदानंद वसंत दाते हैं। 2006 से 2008 तक आर्थिक अपराध शाखा में असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। 2009 में वे महात्मा गांधी शांतता गौरव पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। सन 2005 में सदानंद वसंत दाते को पहली बार राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त हुआ। 2008 के मुंबई हमले में सदानंद वसंत दाते ने आतंकियों का कामा अस्पताल के पास जमकर सामना किया था। आतंकी अजमल आमिर कसाब को पकड़ने के लिए एएसआई तुकाराम ओंबले शहीद हो गए और सदानंद वसंत दाते गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें दूसरी बार इस बहादुरी के लिए 2009 में राष्ट्रपति ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। 2009 में ही महात्मा गांधी शांतता गौरव पुरुस्कार से भी दाते को सम्मानित किया जा चुका है।

सदानंद वसंत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो में डीआइजी, आईजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में आइजी (ऑप्स) के रूप में भी काम किया है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story