Begin typing your search above and press return to search.

झारखंड सरहद पर कैंप बंदरचुआ में IG सरगुजा ने जवानों संग मनाई छोटी दीवाली: कलेक्टर ने जवानों को मिठाइयाँ बाँटी.. सैनिक सम्मेलन भी

झारखंड सरहद पर कैंप बंदरचुआ में IG सरगुजा ने जवानों संग मनाई छोटी दीवाली: कलेक्टर ने जवानों को मिठाइयाँ बाँटी.. सैनिक सम्मेलन भी
X
By NPG News

अंबिकापुर,2 नवंबर 2021। धनतेरस याने छोटी दीवाली का पर्व सघन नक्सल प्रभावित झारखण्ड के गढ़वा इलाक़े से सीधे सटे छत्तीसगढ के बंदरचुआ कैंप में मौजुद जवानों के साथ आईजी अजय यादव ने मनाया। कैंप बनने के बाद किसी त्यौहार में यह पहला ऐसा अवसर था जबकि जवानों के बीच रेंज का सबसे बड़ा अधिकारी उनके बीच मौजुद था।

धनतेरस के मौक़े पर अपने परिजनों से दूर जंगल में कैंप में मौजुद इन जवानों के बीच रेंज आईजी अजय यादव ने कई घंटे गुज़ारे।जवानों के बीच मिठाइयाँ बँटी ही नहीं बल्कि कमोबेश हर जवान से सीधा संवाद भी सैनिक सम्मेलन के ज़रिए किया गया।

रेंज आईजी अजय यादव ने जवानों से कहा

"आपकी मौजुदगी ही भरोसे का पर्याय है, इस सरहद पर आप जागते हैं तो सरगुजा चैन से सोता है.. लीडर जैसा होता है उसकी फ़ोर्स ठीक वैसे ही काम करती है..हम सब आपके साथ हैं.."

कलेक्टर बलरामपुर कुंदन कुमार ने जवानों से कहा

"आप परिवार से दूर है पर हम आपका परिवार हैं.. प्रशासन से जो भी सहयोग चाहिए होगा उसे हम जल्द पूरा करेंगे.. आपको सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी"

Next Story