Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर। आईपीएस रतनलाल डांगी ने आज रायपुर आईजी के रूप में चार्ज ले लिया। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। डांगी के आईजी का पदभार संभालने के बाद अब अजय यादव फ्री हैंड होकर आईजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले अजय यादव रायपुर जिले के भी आईजी हुआ करते थे। रतन लाल डांगी दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर रेंज के आईजी रह चुके हैं।
रायपुर आईजी होने के साथ ही साथ उनके पास चंद्रखुरी पुलिस ऐकेडमी के डायरेक्टर का पदभार यथावत रहेगा। रतनलाल डांगी प्रदेश के ऐसे पहले आईपीएस है जिन्हें दो बार राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है। एक बार उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए भी राष्ट्रपति पदक मिल चुका है।
Next Story
