IFS Abhivav Kumar: IFS अभिनव को अभिनव कार्य के लिए कृषि जागरण अवार्ड, मेडिसिनल प्लांट को बढ़ावा देने में किया बड़ा काम, किसानों की बढ़ेगी आमदनी
IFS Abhivav Kumar: छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय वन सेवा के अधिकारी अभिनव कुमार ने मुंगेली डीएफओ रहते मेडिसिनल प्लांट लगाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ी है बल्कि इससे आयुर्वेदिक औषधियों का संरक्षण होगा। इसके लिए उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया है।

IFS Abhivav Kumar: रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2021 बैच के आईएफएस अधिकारी अभिनव कुमार को कृषि जागरण अवार्ड मिला है। दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उन्हें मैडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
आईएफएएस अभिनव इस समय मुंगेली वन मंडल के वनमंडलाधिकारी हैं। अभिनव ने मुंगेली में बड़ा काम करते हुए औषधि पौधों के रोपण के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। उनके प्रोत्साहन से मुंगेली के किसानों में मेडिसिनल प्लांट लगाने के प्रति रुझान बढ़ा है। कई इलाकों में इसकी खेती प्रारंभ हो गई है।
औषधि पौधों के सघन रोपण और उसके विस्तार कार्य से फॉरेस्ट इको सिस्टम, जैवविविधता संरक्षण एवं वनांचल क्षेत्रों में लोगो की आजीविका संवर्धन कार्य को सराहते हुआ मुंगेली वनमंडल के डीएफओ अभिनव कुमार को अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
इस कार्य का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जंगलों, सशक्त समुदायों और औषधीय जड़ी.बूटियों का ज्यादा-से-ज्यादा उपयोग करना है। यह प्रयास न केवल पारंपरिक औषधीय ज्ञान को जीवित रखेगा बल्कि उसे पनपने में भी मदद करेगा, जो आदिवासियों और वन से लगे सीमावर्ती समुदायों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए आवश्यक है। आयुर्वेदिक औषधियों की खेती को बढ़ावा देने से स्थानीय समुदायों के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक लाभ होते हैं। मसलन, रोजगार के अवसरों का सृजन, आजीविका के विविधीकरण और प्राकृतिक संसाधनों के देखभाल की भावना को बढ़ावा देना।
हेल्थ, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए जरूरी-अभिनव
डीएफओ अभिनव कुमार का कहना है, औषधि पौधों के रोपण से परंपरागत ज्ञान को महत्व और बढ़ावा मिलेगा। औषधीय पौधों का महत्व स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा है। ये पारंपरिक चिकित्सा का आधार रहा है। औषधि रोपण से किसानों के लिए आय का एक बड़ा स्त्रोत है। शासन स्तर पर भी औषधि खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि छत्तीसगढ़ राज्य की छवि हर्बल राज्य के रूप में सशक्त एवं सुदृढ़ हो सके। इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसने इस कार्य में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया है।
जानिये कौन हैं अभिनव कुमार
जानिये कौन हैं अभिनव कुमार
अभिनव कुमार का जन्म 1994 में बिहार के बिहटा में हुआ। उनके पिता मनोज कुमार शर्मा इंडियन एयरफोर्स में रहे हैं। अभिनव की स्कूली शिक्षा पटना के प्रसिद्ध सेंट माइकल स्कूल में हुई। अभिनव प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे। 94 परसेंट मार्क्स से हायर सेकेंड्री उतीर्ण करने के पश्चात अभिनव का एनडीए में सलेक्शन हो गया था। उन्होंने ज्वाईन भी किया मगर इसी दौरान प्रयागराज के मोतीलाल नेहरु नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में सलेक्शन हुआ तो एनडीए छोड़ दिया। प्रयागराज एनआईटी से बीटेक करने के बाद अभिनव ने यूपीएससी दिया और भारतीय वन सेवा में उनका चयन हो गया। आईएफएस में उन्हें 2021 बैच मिला। बतौर डीएफओ मुंगेली उनका पहला जिला है।
