Begin typing your search above and press return to search.
जनदर्शन में मिली शिकायत तो बिफरे कलेक्टर झा: फ़ीस नहीं भरी तो स्कूल ने निकाला था.. जनदर्शन ख़त्म होने के पहले हो गया एडमिशन

अंबिकापुर,7 दिसंबर 2021। सरगुजा कलेक्टर संजीव झा तब बिफर गए जबकि एक महिला ने उन्हें बतलाया कि उसके बच्चों को स्कुल से निकाला गया क्योंकि फ़ीस नहीं भर पाए थे। महिला के हालात और स्थितियों को देख मौक़े पर ही कलेक्टर संजीव झा ने ज़िला शिक्षा अधिकारी को कहा
*"घड़ी देख लीजिए.. जनदर्शन समाप्त होने के पहले एडमिशन हो जाना चाहिए"*
महिला का घरेलु विवाद है,पति जो कि पुलिस विभाग में आरक्षक है, उसे और बच्चों को साथ में नहीं रखता और ना ही भरण पोषण देता है। बच्चों के साथ वह पिता के ही घर पर रह रही है।उसका एक बेटा कार्मेल में जबकि दूसरा बेटा होलीक्रॉस का छात्र है, दोनों को फीस ना पटाए जाने की वजह से स्कुल से निकाल दिया गया था।
Next Story
