Begin typing your search above and press return to search.

IAS Vinay Langeh Biography in Hindi: आईएएस विनय लंगेह का जीवन परिचय ( जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस विनय लंगेह?

IAS Vinay Langeh Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– विनय लंगेह छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस है। वह मूलतः जम्मू– कश्मीर ( जम्मू) के रहने वाले है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर यूपीएससी क्रैक कर विनय आईएएस बने हैं। कोरिया के प्रसिद्ध झुमका जल महोत्सव को शुरू करवाने व इसके सफल आयोजन में विनय लंगेह की मेहनत महत्वपूर्ण है।

IAS Vinay Langeh Biography in Hindi: आईएएस विनय लंगेह का जीवन परिचय ( जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस विनय लंगेह?
X

IAS Vinay Langeh

By Gopal Rao

( IAS Vinay Langeh Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। विनय लंगेह छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस है। वे मूलतः जम्मू– कश्मीर के रहने वाले है। एनआईटी से बीटेक कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब करने वाले विनय ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्रेक की। विनय लंगेह वर्तमान में कोरिया कलेक्टर हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

जन्म और परिवार:–

विनय लंगेह का जन्म 13 दिसंबर 1988 को हुआ था। वह जम्मू कश्मीर में जम्मू जिले के बाहुफोर्ट रहने वाले हैं। उनके पिता श्यामलाल लंगेह नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ( कैग) से सीनियर ऑडिटर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। जबकि माता श्रीमती संतोष लंगेह गृहणी है। विनय लंगेह की एक छोटी बहन है जिनकी शादी हो चुकी है। विनय लंगेह ने डॉक्टर एकता से शादी की है।

शिक्षा व यूपीएससी में सलेक्शन:–

विनय लंगेह की स्कूली शिक्षा जम्मू के सेंट पीटर्स स्कूल से हुई। यहां उन्होंने केजी वन से दसवीं तक की पढ़ाई की। दसवीं बोर्ड में विनय लंगेह ने 90% अंक हासिल किए। 11वीं 12वीं उन्होंने जम्मू के रणवीर हायर सेकेंडरी स्कूल से गणित, भौतिकी,रसायन विषयों के साथ उत्तीर्ण की। 12वीं बोर्ड में विनय के 83% अंक आए थे। हायर सेकेंडरी के बाद एआईईईई एग्जाम निकालकर उन्होंने एनआईटी श्रीनगर में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में दाखिला लिया। बीटेक उन्होंने 8.1 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की। बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद विनय ने डेढ़ साल तक गुड़गांव के एरिसेंट टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब की। जॉब करते हुए उन्होंने यूपीएससी का अपना फर्स्ट अटेम्प्ट दिया, पर उन्हें प्री निकालने में भी असफलता हाथ लगी। फिर पूरी तरह से यूपीएससी की तैयारी में फोकस करने और तैयारी में समय देने के लिए जॉब छोड़ दिया और तैयारी में जुट गए।

जॉब छोड़कर तैयारी करने के बाद यूपीएससी के दूसरे प्रयास में विनय प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा निकालते हुए साक्षत्कार तक पहुंचे,पर सफलता पाने से चूक गए। शुरू के दो प्रयासों में असफलता के बाद तीसरे प्रयास में 477 वें रैंक के साथ यूपीएससी एग्जाम क्रैक करते हुए अंततः आईएएस की सर्विस के लिए चुने गए। यूपीएससी मुख्य परीक्षा हेतु उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था।

प्रोफेशनल कैरियर:–

विनय लंगेह ने 29 अगस्त 2016 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। लाल बहादुर प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने भांगड़ा भी परफार्म किया था। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ। अकादमी की ट्रेनिंग के बाद फील्ड ट्रेनिंग के लिए उनकी पहली पोस्टिंग बिलासपुर जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर हुई। बिलासपुर के बाद हुए महासमुंद जिले के सरायपाली में एसडीएम बने। एसडीएम के रूप में उन्होंने 2018 का विधानसभा चुनाव, 2019 में लोकसभा चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव निपटाया।

सरायपाली में एसडीएम रहने के बाद विनय गरियाबंद जिले के सीईओ रहें। इस दौरान उन्होंने मैनपुर ब्लॉक में एफआरए क्लस्टर का बेहतर काम करवाया। रोजगार गारंटी योजना के भी खूब काम करवाएं। 11 माह गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ रहने के बाद अंबिकापुर जिला पंचायत सीईओ बनें। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरुवा, बाड़ी का बेहतर क्रियान्वयन करवाया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को समृद्धि प्रदान करने का काम भी किया। साक्षी रोजगार गारंटी योजना के काम भी उत्कृष्ट रूप से करवाए।

कलेक्टर के तौर पर विनय लंगेह की पहली पोस्टिंग कोरिया जिले में हुई। वह अभी भी कोरिया जिले के कलेक्टर हैं। कोरियर कलेक्टर रहने के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध झुमका जल महोत्सव शुरू करवाया। जिसमें पहले ही साल 20 हजार लोगों ने शिरकत की। कोरिया मिलेट्स कैफे भी शुरू करवाया। पहले ही साल में 75 लाख रुपए का व्यापार हुआ जिसमें लगभग 20 लाख रुपए शुद्ध मुनाफा हुआ। इससे 31 स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। जिले का नजूल नक्शा नहीं था। जिसके चलते 6 माह में नजूल नशे का सर्वे करवा नजूल नक्शे बनवाएं। विनय लंगेह ने महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार प्रदान करने हेतु भी प्रयास किए। इसके अलावा विनय लगेंह कोरिया जिले के ऐतिहासिक महत्व की चीजों को चिन्हित कर उन्हें महत्व दिलाते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में लगे हुए हैं। पर्यटन के माध्यम से जिले में रोजगार पैदा करने के लिए प्रयासरत है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story