Begin typing your search above and press return to search.

IAS Transfer Update: महाराष्ट्र के 'अशोक खेमका' बने IAS तुकाराम मुंढे, 21 साल के करियर में 24वीं बार हुआ ट्रांसफर, नहीं टिकने दे रही सरकार

IAS Tukaram Mundhe Transfer: महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। IAS तुकाराम मुंढे का 24वीं बार ट्रांसफर हुआ है। वहीं IAS अश्विनी भिड़े BMC की पहली महिला कमिश्नर बनी हैं।

IAS Transfer Update: महाराष्ट्र के अशोक खेमका बने IAS तुकाराम मुंढे, 21 साल के करियर में 24वीं बार हुआ ट्रांसफर, नहीं टिकने दे रही सरकार
X

फोटो: AI

By Ragib Asim

मुंबई 1 अप्रैल 20। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने मंगलवार को राज्य के टॉप प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। अपनी कड़क और ईमानदार छवि के लिए मशहूर आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे (IAS Tukaram Mundhe) का उनके 21 साल के करियर में 24वीं बार तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही एक बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईएएस अश्विनी भिड़े (Ashwini Bhide) को बीएमसी (BMC) के 154 साल के इतिहास में पहली महिला कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र के 'अशोक खेमका' IAS तुकाराम मुंढे का 24वां तबादला

आदेश के मुताबिक तुकाराम मुंढे को मुंबई मंत्रालय के दिव्यांग कल्याण विभाग (सचिव) के पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें राजस्व और वन विभाग में आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और पुनर्स्थापन का सचिव (Secretary, Disaster Management and Rehabilitation) बनाया गया है।

खास बात यह है कि अगस्त 2025 में ही उन्हें दिव्यांग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली थी, जिसे अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। 21 साल की सर्विस में 24 बार ट्रांसफर होने के कारण प्रशासनिक गलियारों में उनकी तुलना अक्सर हरियाणा के चर्चित आईएएस अशोक खेमका (Ashok Khemka) से की जाती है।

देश के सबसे अमीर नगर निगम को मिली पहली महिला प्रमुख

इस प्रशासनिक फेरबदल (Administrative Reshuffle) में सबसे अहम नाम अश्विनी भिड़े का उभरकर सामने आया है। उन्हें देश के सबसे अमीर नागरिक निकाय, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC Commissioner) का नया कमिश्नर बनाया गया है। बीएमसी के डेढ़ सदी के लंबे इतिहास में इस टॉप पोस्ट पर बैठने वाली वह पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। नई पोस्टिंग से पहले वे मुख्यमंत्री की अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम कर रही थीं।

कई अन्य विभागों के सचिव भी बदले गए

  • लोकेश चंद्रा (Lokesh Chandra): महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के CMD रहे लोकेश चंद्रा को अब मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
  • विकास चंद्र रस्तोगी: कृषि एवं पशुपालन विभाग से हटाकर इन्हें वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्तीय सुधार) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • विनीता वैद सिंगल: इन्हें मृदा एवं जल संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है।
  • परिमल सिंह: इन्हें कृषि सचिव (Agriculture Secretary) के पद पर तैनात किया गया है।
  • पृथ्वीराज बी.पी.: पुणे के अतिरिक्त नगर आयुक्त रहे पृथ्वीराज को अब वसई-विरार नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

क्या है सरकार का तर्क?

इस बड़े पैमाने पर हुए तबादलों पर महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) का कहना है कि यह एक रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया है। शासन के अनुसार ये फेरबदल प्रशासनिक दक्षता (Administrative Efficiency) बढ़ाने और खाली पड़े पदों को भरने के मकसद से किए गए हैं। हालांकि मुंढे जैसे सख्त और चर्चित अधिकारी का इतनी जल्दी-जल्दी ट्रांसफर होना हमेशा की तरह सिस्टम और कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story