Begin typing your search above and press return to search.

CG IAS Transfer: IAS ट्रांसफर: छत्तीसगढ़ में कलेक्टर समेत 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखिए आदेश

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें बलौदाबाजार के कलेक्टर भी शामिल हैं। उनकी जगह पर कुलदीप शर्मा को भेजा गया है।

CG IAS Transfer: IAS ट्रांसफर: छत्तीसगढ़ में कलेक्टर समेत 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखिए आदेश
X
By Sandeep Kumar

CG IAS Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों का बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दिया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी की जगह पर कुलदीप शर्मा को नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने नौ अफसरों को भी नई पोस्टिंग दी गई है।

राज्यपाल के सचिव सीआर प्रसन्ना को आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस कुलदीप शर्मा के पास यह चार्ज था। इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक तीरथराज अग्रवाल को मंत्रालय में डिप्टी सिकरेट्री योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी के साथ धर्मस्व और धार्मिक न्यास का दायित्व दिया गया है।

इसी तरह वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष सहायक आशीष टिकरिहा एमडी वेयर हाउसिंग के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं सौमिल रंजन चौबे को डिप्टी सिकेट्री कृषि बनाया गया है। देखिए आदेश और किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली...

नीचे देखें पूरी लिस्ट...











Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story