IAS Subodh Kumar Singh: छत्तीसगढ़ लौटेंगे IAS सुबोध सिंह: DoPT ने जारी किया रिलीविंग आर्डर

IAS Subodh Kumar Singh: रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस सुबोध कुमार सिंह की वापस लौट रहे हैं। 1997 बैच के आईएएस सुबोध सिंह अभी इस्पात मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर हैं। सिंह करीब चार सालों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
राज्य सरकार के अनुरोध पर अब वे छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने आज ही आदेश जारी किया है।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
