Begin typing your search above and press return to search.

IAS Srijana Gummalla: 20 दिन के बच्चे को गोद में लेकर ऑफिस पहुंची थीं… अब बनीं साइबराबाद की पहली नगर आयुक्त, जानिए कौन हैं IAS श्रृजना गुमल्ला?

IAS Srijana Gummalla: तेलंगाना में साइबराबाद नगर निगम की पहली कमिश्नर बनीं IAS सृजना गुम्मल्ला। जानें उनकी शिक्षा, UPSC रैंक, और 2020 में मैटर्निटी लीव छोड़ने की चर्चित कहानी।

IAS Srijana Gummalla: 20 दिन के बच्चे को गोद में लेकर ऑफिस पहुंची थीं… अब बनीं साइबराबाद की पहली नगर आयुक्त, जानिए कौन हैं IAS श्रृजना गुमल्ला?
X
By Ragib Asim

IAS Srijana Gummalla: तेलंगाना सरकार ने साइबराबाद नगर निगम का गठन कर दिया है। इसके साथ ही सीनियर IAS अफसर श्रृजना गुमल्ला को नवगठित निगम का पहला आयुक्त नियुक्त किया गया है। श्रृजना इस निगम की पहली कमिश्नर हैं। कार्यभार संभालने के बाद श्रृजना ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं।

कोविड में 20 दिन के बच्चे के साथ लौटी थीं ड्यूटी पर

श्रृजना 2020 में चर्चा में आई थीं। कोविड महामारी के दौरान जब अधिकांश लोग पब्लिक डीलिंग से बच रहे थे, श्रृजना ने अपनी मैटरनिटी लीव बीच में ही छोड़ दी। डिलीवरी के महज 20 दिन बाद वह अपने नवजात बच्चे को गोद में लेकर ऑफिस पहुंच गईं।

उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि महामारी के दौरान कर्तव्य का पालन ज़रूरी था, इसलिए 6 महीने की छुट्टी छोड़कर जल्दी लौटने का फैसला किया। कार्यालय में बच्चे को संभालते हुए काम करने की उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना बटोरी।

UPSC में 44वीं रैंक, पिता भी थे IAS

श्रृजना का जन्म 24 अप्रैल 1985 को हैदराबाद में हुआ। उनके पिता बालारमैया गुमल्ला भी IAS अफसर थे। श्रृजना ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से 2005 में साइकोलॉजी में बीए किया, फिर यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद से राजनीति विज्ञान में एमए पूरा किया। एमए में उन्होंने यूनिवर्सिटी टॉप किया और गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद तिरुपति की श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से पीएचडी की।

2008-09 में उन्होंने डॉ. रेड्डी फाउंडेशन में एजुकेशन मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम किया। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने पहले APPSC ग्रुप-I पास किया और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक अधिकारी बनीं। 2012 में अपने अंतिम प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा दी और 2013 में 44वीं रैंक हासिल की। श्रृजना के पति रवितेजा पेशे से वकील हैं और आंध्र प्रदेश में प्रैक्टिस करते हैं।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: साइबराबाद नगर निगम की पहली कमिश्नर कौन हैं?

सीनियर IAS अफसर श्रृजना गुमल्ला को साइबराबाद नगर निगम का पहला आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सवाल: श्रृजना गुमल्ला ने UPSC में कितनी रैंक हासिल की थी?

श्रृजना ने 2013 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 44वीं रैंक हासिल की थी।

सवाल: श्रृजना 2020 में चर्चा में क्यों आई थीं?

कोविड महामारी के दौरान उन्होंने डिलीवरी के 20 दिन बाद ही मैटरनिटी लीव छोड़कर नवजात बच्चे के साथ ऑफिस में काम शुरू कर दिया था।

सवाल: साइबराबाद नगर निगम किस राज्य में बना है?

तेलंगाना सरकार ने साइबराबाद नगर निगम का गठन किया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story