Begin typing your search above and press return to search.

IAS Sharda Murlidharan: पति के बाद पत्‍नी बनीं मुख्‍य सचिव: आईएएस ने सेवानिृत्‍त होने से कुछ घंटे पहले पत्‍नी को बना दिया सीएस, जानिये...ऐसा कैसे हो गया

IAS Sharda Murlidharan: ए‍क मुख्‍य सचिव ने अपने रिटायरमेंट के बाद अपनी कुर्सी पत्‍नी को सौंप दी। इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। कई बड़े नेताओं ने इसको लेकर सोशल मीडिया में पोस्‍ट भी किया है।

IAS Sharda Murlidharan: पति के बाद पत्‍नी बनीं मुख्‍य सचिव: आईएएस ने सेवानिृत्‍त होने से कुछ घंटे पहले पत्‍नी को बना दिया सीएस, जानिये...ऐसा कैसे हो गया
X
By Sanjeet Kumar

Bureaucracy News: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

किसी भी प्रदेश में मुख्‍य सचिव का पद बेहद महत्‍वपूर्ण होता है। मुख्‍य सचिव (सीएस) को राज्‍य का प्रशासनिक प्रमुख माना जाता है। प्रदेश की पूरी ब्‍यूरोक्रेसी मुख्‍य सचिव के इशारे पर काम करती है। यह प्रशासनिक पद राज्‍य कैडर के सबसे वरिष्‍ठ अफसर को दिया जाता है, ऐसे में भला कोई मुख्‍य सचिव अपनी पत्‍नी को यह पद कैसे दे सकता है, लेकिन ऐसा हो गया है। एक राज्‍य के मुख्‍य सचिव ने अपने रिटायरमेंट के कुछ घंटे पहले अपनी पत्‍नी को राज्‍य के मुख्‍य सचिव की कुर्सी सौंप दी। यह मामला केरल का है, जहां 31 अगस्‍त को सेवानिवृत्‍त हुए मुख्‍य सचिव डॉ. वी. वेणु ने अपनी पत्‍नी सरदा जी. मुरलीधरन को मुख्‍य सचिव की कुर्सी सौंप दी।

दरअसल, डॉ. वेणु की पत्‍नी सरदा भी एक आईएएस अफसर हैं। दोनों ही 1990 बैच के हैं, लेकिन उनकी उम्र में काफी अंतर है। इसी वजह से पति के रिटारमेंट के बाद भी पत्‍नी अभी सेवा में रहेंगी। चूंकि सरदा प्रदेश कैडर की सबसे वरिष्‍ठ आईएएस अफसरों में शामिल हैं और केंद्र और राज्‍य दोनों ही स्‍थानों पर काम करने का लंबा अनुभव है, इसे देखते हुए केरल सरकार ने सरदा को मुख्‍य सचिव बनाया है। इसी वजह से 31 दिसंबर को डॉ. वेणु सेवानिवृत्‍त हुए तो उन्‍होंने शासन के निर्देशानुसार मुख्‍य सचिव की कुर्सी अपनी पत्‍नी सरदा को हेंथओवर किया।

केरल में तीसरी बार हुआ ऐसा...

पति से पत्‍नी को मुख्‍य सचिव का चार्ज हेंडओवर किए जाने का केरल में यह तीसरा मामला है। इससे पहले 1957 बैच के वी. रामचंद्रन के सेवानिवृत्‍त होने के बाद उनकी पत्‍नी पद्मा रामचंद्रन मुख्‍य सचिव बनी थीं। पद्मा 1958 बैच की आईएएस थीं। इसके बाद 1968 बैच के बाबू जैकब मुख्‍य सचिव बने। जैकब के रिटायर होने पर उनकी पत्‍नी लिजी जैकब मुख्‍य सचिव बनीं। लिजी 1971 बैच की आईएएस थीं।

केरल की नई मुख्‍य सचिव आईएएस सरदा जी. मुरलीधरन

केरल की नई सीएस सरदा का मध्‍य प्रदेश कनेक्‍शन

1990 बैच की आईएएस और केरल की नई मुख्‍य सचिव सरदा का मध्‍य प्रदेश से भी रि‍श्‍ता है। उनका यह रिश्‍ता प्रशासनिक सर्विस से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सरदा को 1990 में मध्‍य प्रदेश कैडर आवंटित हुआ था। बाद में उनकी शादी डॉ. वेणु से हो गई। विवाह के बाद उन्‍होंने केंद्र सरकार के नियमों के तहत अपना कैडर चेंज करा लिया और अपने पति के कैडर यानी केरल चली गईं।

आईएएस दंपि‍त्‍त के 2 बच्‍चे

डॉ. वेणु और सरदा की दो संतान है। उनमें एक बेटी और एक बेटा हैं। बेटी क्लासिकल डांसर है। वहीं बेटा बेटा कार्टूनिस्ट है। मुख्‍य सचिव बनने से पहले सरदा एसीएस के रुप में लोकल सेल्फ डिपार्टमेंट में पदस्‍थ थीं।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story