Begin typing your search above and press return to search.

IAS Posting: आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी: क्षीरसागर बनाए गए एडिशनल सीईओ

IAS Posting:

IAS Posting: आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी: क्षीरसागर बनाए गए एडिशनल सीईओ
X
By Sanjeet Kumar

IAS Posting: रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इसके अंतर्गत नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पीएस ध्रुव, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग , सदस्य सचिव, पेंशन निराकरण समिति को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।


नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर का जीवन परिचय

रायपुर। नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर 2011 बैच के आईएएस हैं। मूलत: पुणे के रहने वाले क्षीरसागर आईएएस से पहले महाराष्‍ट्र सिविल सेवा की परीक्षा पास कर डिप्‍टी कलेक्‍टर बने थे। आईएएस क्षीरसागर जशपुर, गरियाबंद और महासमुंद के कलेक्‍टर रह चुके हैं। जिला पंचायत रायपुर के सीईओ के रुप में भी काम कर चुके हैं। रायगढ़ में एसडीएम (अनुविभागीय दंडाधिकारी) और राजनांदगांव में सहायक कलेक्टर भी रह चुके हैं। क्षीरसागर ने इंदिरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट से एमबीए की की है। क्षीरसागर राजनीति विज्ञान में मास्‍टर हैं। यह डिग्री उन्‍होंने पुणे के तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ से प्राप्‍त की है। यूपीएससी की परीक्षा में उन्‍होंने 78वीं रैंक हासिल किया था। उनकी पत्‍नी बीएमएस डॉक्‍टर हैं। उनके पिता प्राथमिक शिक्षक थे। डिटेल में पढ़े




Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story