Begin typing your search above and press return to search.

IAS ने नौकरी छोड़ी, नई पार्टी बनाकर लड़ेंगे चुनाव, बोले- सरकार ब्यूरोक्रेट्स के विचार सुन ही नहीं रही...

IAS ने नौकरी छोड़ी, नई पार्टी बनाकर लड़ेंगे चुनाव, बोले- सरकार ब्यूरोक्रेट्स के विचार सुन ही नहीं रही...
X
By NPG News

भोपाल। सरकारी नौकरी छोड़ने वाले 2014 बैच के IAS अफसर वरदमूर्ति मिश्रा नया राजनीतिक दल बना रहे है। इस बात की जानकारी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बीजेपी सरकार और सीएम शिवराजसिंह चौहान पर जमकर हमलावर बोला। उन्होंने कहा कि पिछले पांच-छह साल से मेरे मन में उथल-पुथल मची थी। 26 साल 13-14 जिलों में रहा हूं। गांवों में जो परेशानियां देखीं, उन्हें दूर करने के लिए राजनीतिक दल की शुरुआत करूंगा।

वरदमूर्ति ने प्रेस वार्ता में कहा कि यहां सिर्फ ईवेंट पॉलिटिक्स हो रही है। सरकार ब्यूरोक्रेट्स के विचार सुन ही नहीं रही. हमारा प्रदेश नकली बीजों का हब बन चुका है। एमपी में कंज्यूमर फोरम में देश में सबसे ज्यादा नकली बीज के मामले दर्ज हैं। फर्टिलाइजर में फ्लाई ऐश और संगमरमर का चूरा मिला रहे हैं। आमजन के असल मुद्दों पर सरकार ध्यान ही नहीं दे रही। एमपी में सरकारों ने नागरिकों से जुड़े मूल मुद्दों पर ही काम नहीं किया।

राजनैतिक परिस्थितियां बहुत ही निराशाजनक हो चुकी हैं। सत्ता में शीर्ष पर बैठे लोगों की प्रशासनिक समझ में कमी और दूरदर्शिता के अभाव के कारण आज पूरे मध्यप्रदेश का विकास बाधित हो रहा है। किसी भी सरकार ने जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर काम नहीं किया। वर्तमान सरकार तो हर मोर्चे पर विफल है। मध्यप्रदेश के किसान संकट में हैं। शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है। बेरोजगारी बढ़ रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

बता दें, वरदमूर्ति मिश्रा को जनवरी 2022 में ही आईएएस अवार्ड हुआ था। वे 1996 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।


Next Story