Begin typing your search above and press return to search.

IAS Namrata Jain: कलेक्टर बन नारायणपुर जा रही नम्रता जैन को रायपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दी विदाई....

IAS Namrata Jain: छत्तीसगढ़ सरकार ने कल आधा दर्जन कलेक्टरों का ट्रांसफर किया, उसमें रायपुर के अपर कलेक्टर नम्रता जैन को नारायणपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया। विदाई समारोह में आज नम्रता जैन बोलीं...बस्तर क्षेत्र में कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य की बात।

IAS Namrata Jain: कलेक्टर बन नारायणपुर जा रही नम्रता जैन को रायपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दी विदाई....
X
By Gopal Rao

IAS Namrata Jain: रायपुर। आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में अपर कलेक्टर नम्रता जैन को उनके नवीन दायित्व के लिए भावभीनी विदाई दी गई। जैन को नारायणपुर जिले में कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।


इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि किसी भी अधिकारी के लिए छत्तीसगढ़ कैडर मिलना सौभाग्य की बात है और बस्तर क्षेत्र में कलेक्टर के रूप में सेवा का अवसर मिलना उससे भी बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि जैन को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहां कार्य करने की व्यापक संभावनाएं हैं और वे अपने अनुभव व क्षमता से इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।


नम्रता जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायपुर जिले में विभिन्न दायित्वों में कार्य करने का उन्हें महत्वपूर्ण अवसर मिला। अपर कलेक्टर के रूप में धान खरीदी, राजस्व मामलों सहित कई क्षेत्रों में काम करने से उन्हें सीखने का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने कलेक्टर डॉ सिंह तथा जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story