Begin typing your search above and press return to search.

IAS Manoj Pingua Biography in Hindi: आईएएस मनोज पिंगुआ का जीवन परिचय ( जीवनी), जानिए छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस मनोज पिंगुआ कौन है?...

IAS Manoj Pingua Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ आईएएस एसोशिएशन के अध्यक्ष भी हैं। वे मूलतः दिल्ली के रहने वाले है। उन्होंने बीएससी फिर एमएससी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी की है। वर्तमान में वे अपर मुख्य सचिव रैंक के अफसर हैं।

IAS Manoj Pingua Biography in Hindi: आईएएस मनोज पिंगुआ का जीवन परिचय ( जीवनी), जानिए छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस मनोज पिंगुआ कौन है?...
X
By Gopal Rao

IAS Manoj Pingua Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:–

रायपुर। आईएएस मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के आईएएस अफसर है। वे दिल्ली के रहने वाले है और पोस्ट ग्रेजुऐशन के बाद यूपीएससी की सर्विस में आए हैं। वर्तमान में वे गृह,जेल व स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। आइए जानते हैं आईएएस मनोज पिंगुआ का जीवन परिचय...

जन्म और शिक्षा:–

दिल्ली के रहने वाले मनोज पिंगुआ का जन्म 21 अगस्त 1969 को हुआ था। उन्होंने बीएससी बॉटनी के बाद एंथ्रोपोलोजी में एमएससी किया है। मनोज पिंगुआ के पास एक्जीक्यूटिव मास्टर्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन भी सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी से किया है।

प्रोफ़ेशनल कैरियर:–

मनोज पिंगुआ विभिन्न जिलों में कलेक्टर रहें। जांजगीर– चांपा जिला निर्माण के बाद वे दूसरे कलेक्टर वहां के बने। जिले के पहले कलेक्टर डॉक्टर वीएस निरंजन 31 अक्टूबर सन 2000 को मध्यप्रदेश चले गए थे। उसके बाद मनोज पिंगुआ जांजगीर– चांपा जिले के दूसरे कलेक्टर बनें। वे धमतरी और सरगुजा कलेक्टर भी रहें।

मनोज पिंगुआ विभिन्न जिलों में कलेक्टर रहें फिर विभिन्न विभागों में पदस्थ रहे हैं। 2014 में मनोज पिंगुआ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले पिंगुआ छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव का पदभार संभाल रहे थे। उन्हें केंद्र में केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति मिली थी। 2016 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद उन्होंने कई विभाग सम्हालें।

रह चुके हैं माध्यमिक शिक्षा मंडल व व्यापम के अध्यक्ष:–

मनोज पिंगुआ लंबे समय से गृह व जेल विभाग के प्रमुख सचिव रहें। वे व्यायसायिक परीक्षा मंडल व माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहें हैं।

हैं वर्तमान में आईएएस एसोशिएशन के अध्यक्ष:–

मनोज पिंगुआ वर्तमान में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोशिएशन के अध्यक्ष हैं। अक्टूबर 21 से वे छत्तीसगढ़ आईएएस एसोशिएशन के अध्यक्ष हैं। छत्तीसगढ़ के आईएएस एसोसिएशन की कार्यकारिणी के गठन में वरिष्ठ आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है। वर्तमान में मनोज कुमार पिंगुआ गृह,जेल, वन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story