Begin typing your search above and press return to search.

IAS Jaiveer Arya: आईएएस गिरफ्तार, महिला अफसर से अच्छी पोस्टिंग के लिए मांगे थे 5 लाख रुपए, एसीबी ने किया गिरफ्तार

IAS Jaiveer Arya: आईएएस गिरफ्तार, महिला अफसर से अच्छी पोस्टिंग के लिए मांगे थे 5 लाख रुपए, एसीबी ने किया गिरफ्तार
X
By Sandeep Kumar

पंचकूला। एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला अफसर से रिश्वत के मामले में एक आईएएस को गिरफ्तार किया है। आईएएस अफसर हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने हाउसिंग कॉरपोरेशन की एक महिला जिला प्रबंधक को पास के जिले में पोस्टिंग देने के लिए बिचौलिया के माध्यम से 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर दूरस्थ जिले में ट्रांसफर की धमकी भी दी थी। एसीबी ने इस मामले में दो अन्य को भी गिरफ्तार किया है।

हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के एमडी के पद पर 2009 बैच के आईएएस जयवीर आर्य पदस्थ हैं। उनके खिलाफ वेयरहाउसिंग कारपोरेशन में ही पदस्थ एक महिला मैनेजर रिंकू हुड्डा के पति ने एसीबी से शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार रिंकू हुड्डा को पास के और अच्छे जिले में जिला प्रबंधक के पद पर पोस्टिंग देने के लिए अंबाला में तैनात जिला प्रबंधक संदीप के माध्यम से पांच लाख रुपए मांगे थे। रुपए न देने पर दूर ट्रांसफर की धमकी दी थी। इसके बाद महिला अधिकारी के पति ने कर्नल एसीबी के एसपी राजस्व फोगाट से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर सचिन कुमार की अगुवाई में आईएएस को ट्रैप करने के लिए टीम बनी।

सबसे पहले मामले में एक बिचौलिए को एसीबी ने हिरासत में लिया उसे तरह से उसने बताया कि अंबाला में तैनात जिला प्रबंधक संदीप और दो अन्य अफसर के माध्यम से यह पैसा आईएएस अधिकारी जयवीर आर्य को जाने हैं। इसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत संदीप को गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम ने जिला प्रबंधक संदीप को एमडी जयवीर से संपर्क कर बात करने के लिए कहा। जिस पर संदीप ने एमडी को बताया कि आपने जो डिमांड की थी वह सामान आ गया है। एमडी जयवीर आर्य जिला प्रबंधक संदीप के बीच हुई बातचीत के आधार पर ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर पंचकूला से आईएएस जयवीर आर्य को संदीप से 3 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों पड़कर उनसे रकम बरामद कर ली।

एसीबी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत अपराध दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि मामले में शामिल दो अन्य अफसर मौके से फरार हो गए। आईएएस को मेडिकल करवाने के बाद जेल दाखिल करवाया गया है।। चंद दिनों में रिश्वत लेने के आरोप में हरियाणा के दो आईएएस जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। कुछ दिनों पूर्व ही आईएएस विजय दहिया को भी एसीबी ने जेल भेजा था।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story