Begin typing your search above and press return to search.

IAS Dr. Sarvesh Bhure: छत्तीसगढ़ के IAS सर्वेश भूरे जा रहे सेंट्रल डेपुटेशन पर मुंबई, ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर की मिली पोस्टिंग...

IAS Dr. Sarvesh Bhure: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के कलेक्टर डॉ0 सर्वेश भूरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं। उन्हें टेक्सटाइल में ज्वाइंट कमिश्नर बनाया गया है। सर्वेश भूरे को करीब छह महीने पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया था।

IAS Dr. Sarvesh Bhure: छत्तीसगढ़ के IAS सर्वेश भूरे जा रहे सेंट्रल डेपुटेशन पर मुंबई, ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर की मिली पोस्टिंग...
X
By Gopal Rao

IAS Dr. Sarvesh Bhure: रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक और आईएएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। राजनांदगांव के कलेक्टर डॉ0 सर्वेश भूरे जलग्रहण मिशन के संचालक रहते समय पिछले साल भारत सरकार के टेक्सटाइल में ज्वाइंट कमिश्नर के लिए अप्लाई किया था। उन्होंने इसके लिए इंटरव्यू भी दिया था। भारत सरकार ने उन्हें 19 सितंबर को ज्वाइंट कमिश्नर की पोस्टिंग दे दी। देश का टेक्सटाइल कमिश्नर ऑफिस मुंबई में है। यह सेंट्रल के मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल डिपार्टमेंट में आता है।

एडिशनल टेक्सटाइल कमिश्नर अजय पंडित ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिख सर्वेश भूरे की पोस्टिंग की सूचना देते हुए उन्हें कार्यमुक्त करने का आग्रह किया है। सर्वेश भूरे को वहां तीन साल का कार्यकाल रहेगा। बाद में दो साल का इसमें इजाफा भी हो सकता है।

सर्वेश भूरे 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। महाराष्ट्र के ही वे रहने वाले हैं और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उन्हें पोस्टिंग मिली है। जीएडी के सूत्रों से पता चला है, इस महीने के अंत तक सर्वेश भूरे राजनांदगांव कलेक्टर से रिलीव होकर ज्वाईन करने मुंबई जाएंगे। सर्वेश भूरे राजनांदगांव से पहले मुंगेली, दुर्ग, रायपुर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।


17 आईएएस डेपुटेशन पर

इस समय छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अमित अग्रवाल, निधि छिब्बर, डॉ0 मनिंदर कौर द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, अंबलगन पी0, अलरमेल मंगई डी, संगीता पी0, प्रसन्ना आर0, अलेक्स पाल मेनन, केसी देव सेनापति, नीरज बंसोड़, सौरभ कुमार, अय्याज तंबोली और कार्तिकेय गोयल, ऋचा प्रकाश चौधरी, नम्रता गाँधी डेपुटेशन पर हैं। सर्वेश भूरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले 17वें आईएएस होंगे।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story