Begin typing your search above and press return to search.

IAS Chandrakant Verma-Dr. Sudha Ki Shadi: IAS चंद्रकांत वर्मा ने डॉ. सुधा से रचाई शादी, देखिए फोटो...

IAS Chandrakant Verma-Dr. Sudha Ki Shadi: IAS चंद्रकांत वर्मा ने डॉ. सुधा से रचाई शादी, देखिए फोटो...
X
By Gopal Rao

IAS Chandrakant Verma-Dr. Sudha Ki Shadi: रायपुर। आईएएस चंद्रकांत वर्मा ने डॉ सुधा के साथ आज सात फेरे लिया। सुधा रायपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पीएचडी किया है। चंद्रकांत छत्तीसगढ़ कैडर के 2017 बैच के आईएएस अफसर हैं। इस समय वे सीजीएमसी के एमडी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शादी की खबर के बाद आईएएस के व्हाट्सएप ग्रुप में बधाइयों का तांता लग गया है। देखिए ये PHOTOS...


जानिए कौन हैं सुधा

सुधा रायपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने रायपुर के दानी स्कूल से स्कूलिंग की। इसके बाद पत्रकारिता विवि से बीजेएमसी किया। बीजेएमसी की वे टॉपर रहीं। दिल्ली से उन्होंने पत्रकारिता में एमजे किया। फिर भोपाल से एमफिल। सुधा हेल्थ कम्युनिकेशन में पीएचडी की हैं। उनके पिता बुलाकी वर्मा कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महामंत्री हैं। रायपुर में उनका पेट्रोल पंप का कारोबार है।



Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story