IAS Chanchal Kumar Biography: महज 22 की उम्र में बने अफसर, IIT से पढ़ाई... जानें I&B मिनिस्ट्री के नए सचिव IAS चंचल कुमार की पूरी कहानी
IAS Chanchal Kumar Biography in Hindi: बिहार कैडर के 1992 बैच के IAS चंचल कुमार की बायोग्राफी। जानिए IIT कानपुर से पढ़ने वाले और I&B मिनिस्ट्री के नए सचिव बने इस अफसर का पूरा सफर।

IAS Chanchal Kumar Biography: केंद्र सरकार की टॉप ब्यूरोक्रेसी (Top Bureaucracy) में बड़ा फेरबदल हुआ है। कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने 1992 बैच के बिहार कैडर के सीनियर आईएएस अफसर चंचल कुमार (IAS Chanchal Kumar) को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) का नया सचिव नियुक्त किया है। वे 31 मार्च 2026 से अपना चार्ज संभालेंगे और संजय जाजू की जगह लेंगे।
बेहतरीन प्रशासनिक स्किल और पॉलिसी मेकिंग के लिए मशहूर ईएएस चंचल कुमार का अब तक का सफर बेहद शानदार रहा है। आइए जानते हैं उनकी बायोग्राफी (Biography), एजुकेशनल बैकग्राउंड और करियर से जुड़ी पूरी डिटेल।
Early Life & Education: गांव से शुरू हुई पढ़ाई, फिर पहुंचे IIT और ड्यूक यूनिवर्सिटी
आईएएस चंचल कुमार का जन्म 6 जुलाई 1969 को बिहार के मधुबनी जिले में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा अपने ही गांव में पूरी हुई। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान IIT कानपुर (IIT Kanpur) का रुख किया। यहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में B.Tech और M.Tech की डिग्री हासिल की।
उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड (Educational Background) यहीं तक सीमित नहीं है। चंचल कुमार ने अमेरिका की प्रतिष्ठित ड्यूक यूनिवर्सिटी (Duke University) से अर्थशास्त्र (Economics) में M.A. किया और बाद में पटना यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में ही Ph.D. की उपाधि भी प्राप्त की।
UPSC Success: महज 22 साल की उम्र में बने IAS अफसर
पढ़ाई में हमेशा से मेधावी रहे चंचल कुमार ने सिर्फ 22 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली UPSC परीक्षा क्रैक कर ली थी। साल 1992 में वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल हुए और उन्हें अपना होम कैडर (बिहार) मिला। उनकी पहली पोस्टिंग सुपौल में बतौर SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) हुई थी।
Career & Key Postings: कैमूर के DM से लेकर CM के प्रधान सचिव तक
चंचल कुमार के पास ग्राउंड लेवल से लेकर टॉप मैनेजमेंट तक काम करने का तगड़ा अनुभव है।
- जिला प्रशासन: उन्होंने कैमूर, बोकारो (अब झारखंड में), पूर्वी चंपारण और नालंदा जैसे अहम जिलों में जिला मजिस्ट्रेट (DM/Collector) के रूप में काम किया। इससे पहले वे कटिहार और पलामू में DDC (उप विकास आयुक्त) भी रहे।
- CM के साथ काम: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ उनका लंबा और सफल कार्यकाल रहा। वे सीएम के प्रधान सचिव के साथ-साथ सामान्य प्रशासन और भवन निर्माण विभागों के प्रधान सचिव भी रहे।
Central Deputation: केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारियां
नई जिम्मेदारी मिलने से पहले चंचल कुमार केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो संभाल चुके हैं:
- पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (DoNER): वर्तमान में वे भारत सरकार में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास सचिव के रूप में काम कर रहे थे।
- अतिरिक्त प्रभार: दिसंबर 2025 में नीरज मित्तल के छुट्टी पर जाने के दौरान उन्होंने दूरसंचार विभाग के सचिव का एडिशनल चार्ज भी संभाला।
- इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट: वे नेशनल हाईवेज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के एमडी (MD) भी रहे हैं।
इसके अलावा उन्हें रेल मंत्रालय और वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय में भी काम करने का एक्सपीरियंस है।
55 वर्षीय आईएएस चंचल कुमार 31 जुलाई 2029 को रिटायर होंगे। अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने वाले चंचल कुमार अब देश के मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर की नीतियां तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
