Begin typing your search above and press return to search.

Haryana Chief Secretary Anurag Rastogi: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिला एक साल का सेवा विस्तार, 60वे जन्मदिन पर सरकार का तोहफा...

Haryana Chief Secretary Anurag Rastogi: केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक साल का सेवा विस्तार दिया है.

Haryana Chief Secretary Anurag Rastogi: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिला एक साल का सेवा विस्तार,
X

IAS Anurag Rastogi

By Neha Yadav

Haryana Chief Secretary Anurag Rastogi: हरियाणा के मुख्य सचिव और 1990 बैच के आईएएस अनुराग रस्तोगी(IAS Anurag Rastogi) का आज 60वां जन्मदिन है। इस खास दिन पर केंद्र सरकार ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। अब वे 30 जून 2026 तक मुख्य सचिव का प्रभार सभालेंगे।

अनुराग रस्तोगी हरियाणा कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वर्तमान में अनुराग रस्तोगी हरियाणा के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं पिछले साल नवंबर में 3 दिनों के लिए वह एक बार पहले भी मुख्य सचिव बने थे। फिर इसी साल 2025 में उन्हें दुबारा मुख्य सचिव बनाया गया। डॉ विवेक जोशी को केंद्र में चुनाव आयुक्त बनाए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव बनाया था। 30 जून को उनकी सेवानिवृत्ति थी पर राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्र ने उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया है। अब वे 30 जून 2026 तक सेवा में बने रहेंगे। वे हरियाणा के पांचवें मुख्यसचिव हैं जिन्हें सेवा विस्तार मिला है। आईए जानते हैं उनके बारे में....

कौन है आईएएस अनुराग रस्तोगी

अनुराग रस्तोगी मूलतः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। उनका जन्म 21 जून 1965 को हुआ है। पढ़ाई पूरी करने के बाद 1989 यूपीएससी क्रैक कर वे 1990 बैच के आईएएस अधिकारी बने। उन्हें हरियाणा कैडर अलॉट हुआ।

लाल बहादुर शास्त्री अकादमी से ट्रेनिंग खत्म करने के पश्चात अनुराग रस्तोगी की पहली पोस्टिंग 17 अगस्त 1992 को नारनौल में एसडीएम के पद पर हुईं। फिर नरवान के एसडीएम बने। फिर 1994 से 1997 में कैथल के एडिशनल डीसी और डीआरडीए के सीईओ के रूप में तैनाती मिली। 1996 में रोहतक के सहायक उपायुक्त भी रहे। 1997–98 में पंचकूला के एडिशनल डीसी और डीआरडीए के सीईओ का चार्ज संभाला, पंचकूला के उपायुक्त अर्थात कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी सम्हाला। स्वतंत्र रूप से उपायुक्त अर्थात कलेक्टर पहली बार अनुराग रस्तोगी को 198–99 में पानीपत का बनाया गया।

एक जिले में उपायुक्त रहने के बाद 1999 से 2000 में राज्य सरकार के वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में पोस्टेड हुए। कृष्ण 2000 से 2002 में हिसार और 2002 से 2004 में गुरुग्राम और 2004 से 2005 में पानीपत के उपायुक्त ( कलेक्टर) बने। बता दे पानीपत में दो बार उपायुक्त अनुराग रस्तोगी बने। 2005 में हरियाणा विकास एवं पंचायती विभाग के निदेशक और सरकार में संयुक्त सचिव रहे। 2007 से 09 में शिक्षा मंडल के संचालक और सरकार में विशेष सचिव रहे।

2009 से 12 तक आबकारी और राजस्व विभाग के आयुक्त रहे। 2012 से 15 तक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और अर्बन स्टेट के डायरेक्टर जनरल रहे। 2015 में प्रमुख सचिव बने। फिर 2021 तक प्रमुख सचिव के रूप में विभिन्न विभागों का कार्यभार संभाला। 2021 में अतिरिक्त मुख्य सचिव बने। बतौर अतिरिक्त मुख्य सचिव भी उन्होंने कई दायित्वों का निर्वहन किया।

अनुराग रस्तोगी के पास वित्त योजना एवं प्रशासन का लंबा अनुभव है उनके कार्यकाल में हरियाणा को कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई है। मुख्य सचिव बनने से पहले अनुराग रस्तोगी वित्त आयुक्त राजस्व और अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त के पद पर कार्यरत थे। पिछले साल 31 अक्टूबर को टीवीएसएन प्रसाद के सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने तीन दिनों तक मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था।

हरियाणा में 1990 बैच के 6 आईएएस अधिकारी हैं। चीन में सबसे सीनियर सुधीर राजपाल उसके बाद सुमित मिश्रा है। इसके अलावा अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण, राजशेखर कुंडरू और अंकुर गुप्ता भी है। अपने सभी बैचमेट को पीछे छोड़ते हुए और राज रस्तोगी ने मुख्य सचिव की कुर्सी पाई थी।

चीफ सेकेट्री के अलावा यह भी विभाग रहेंगे रस्तोगी के पास

सरकार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनुराग रस्तोगी मुख्य सचिव के अलावा सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, संसदीय मामले तथा सतर्कता विभाग के मुख्य सचिव के साथ-साथ प्लानिंग कोऑर्डिनेशन के प्रभारी सचिव के पद पर भी कार्य करेंगे। इसके अलावा वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्य भार भी उनके पास बना ही रहेगा।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story