Begin typing your search above and press return to search.

IAS Akancha Shiksha Khalkho Biography in Hindi: आईएएस आकांक्षा शिक्षा खलको का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस आकांक्षा शिक्षा खलको?

IAS Akancha Shiksha Khalkho Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: आकांक्षा शिक्षा खलको छत्तीसगढ़ कैडर की 2020 बैच की आईएएस है। वे मूलतः झारखंड की रहने वाली है। एमबीबीएस करने के बाद पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनीं हैं।

IAS Akancha Shiksha Khalkho Biography in Hindi: आईएएस आकांक्षा शिक्षा खलको का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस आकांक्षा शिक्षा खलको?
X

IAS Akancha Shiksha Khalkho 

By Gopal Rao

( IAS Akancha Shiksha Khalkho Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। आकांक्षा शिक्षा खलको छत्तीसगढ़ कैडर की 2020 बैच की आईएएस है। वे मूलतः झारखंड राज्य की राजधानी रांची की रहने वाली है। मेडिकल की पढ़ाई कर इंटर्नशिप पूरी कर वे आईएएस अफसर बनी है। सेल्फ स्टडी से उन्होंने प्रथम प्रयास में यूपीएससी क्रैक करने में सफलता हासिल की है।वे परिवार में पहली हैं जो यूपीएससी सलेक्ट हुई है। आइए जानते हैं उनके बारे में....

जन्म और परिवार:-

आकांक्षा शिक्षा खलको का जन्म 9 जून 1994 को हुआ है। वे झारखंड के राज्य की राजधानी रांची के सामलौंग, लोवाडीह की रहने वाली है। उनकी मां रोजलिन पुष्पा तिर्की और पिता विपिन खलको दोनों पेशे से पशु चिकित्सक हैं। आकांक्षा के परिवार में माता-पिता के अलावा उनसे छोटी उनकी एक बहन है। उनकी बहन का नाम अंतरा है। अंतरा ने बिआईटी मेसरा रांची से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

शिक्षा:-

आकांक्षा ने बिशप बेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल और डीपीएस स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। राजेंद्र स्कूल ऑफ़ वेटरनरी साइंस ड्रीम्स से एमबीबीएस की डिग्री 2018 में ली। 2019 में उनका इंटर्नशिप पूरा हुआ। इसके बाद 1 साल सेल्फ स्टडी से तैयारी कर अपने प्रथम प्रयास में सलेक्ट हुई।

यूपीएससी की तैयारी के लिए आकांक्षा दिल्ली गई थी। पर यहां उन्होंने कोचिंग की केवल टेस्ट सीरीज ही ज्वाइन की थी। बाकी समय हुए इंटरनेट से गाइडेंस लेकर सेल्फ स्टडी करती थी। वे रोजाना औसतन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करती थी। तैयारी के दौरान उन्होंने ध्यान भटकने से सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था। वैकल्पिक विषय के रूप में उन्होंने मेडिकल साइंस का ही विषय चुना था। प्रथम प्रयास में ही यूपीएससी 2019 में प्रारंभिक, मुख्य व साक्षात्कार निकालते हुए 467 वें रैंक के साथ आईएएस के लिए चुन ली गई।

प्रोफेशनल कैरियर:–

आकांक्षा शिक्षा खलको ने 12 अक्टूबर 2020 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। उन्हें पहले गुजरात कैडर एलॉट हुआ था। पर पति के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस होने के चलते उन्होंने विवाहोपरांत कॉमन कैडर ऑप्शन के तहत छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। वे छत्तीसगढ़ में मुंगेली जिले में एसडीएम रहीं। वर्तमान में नारायणपुर जिला पंचायत सीईओ हैं।

जीवन साथी:–

आकांक्षा शिक्षा खलको का विवाह आईपीएस रॉबिन्सन विकास गुड़िया से शादी की है। रॉबिन्सन भी झारखंड के रांची के रहने वाले है। कानपुर आईआईटी से 2017 में सिविल ब्रांच से बीटेक की डिग्री लेने के बाद रॉबिन्सन ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और आईपीएस बने। वर्तमान में वे नारायणपुर जिले में ही एडिशनल एसपी हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story