Begin typing your search above and press return to search.

UPSC Success Story: पंजाब की आस्था सिंह ने पहले ही अटेम्प्ट में हासिल की 61वीं रैंक, 21 साल की उम्र में बनीं IAS , पढ़ें सेल्फ-स्टडी और मजबूत इरादों की कहानी

IAS Aastha Singh Success Story: पंजाब की आस्था सिंह ने पहले ही प्रयास में UPSC 2024 में 61वीं रैंक हासिल की। जानिए उनकी तैयारी की पूरी कहानी।

UPSC Success Story: पंजाब की आस्था सिंह ने पहले ही अटेम्प्ट में हासिल की 61वीं रैंक, 21 साल की उम्र में बनीं IAS , पढ़ें सेल्फ-स्टडी और मजबूत इरादों की कहानी
X
By Ragib Asim

IAS Astha Singh Success Story: जब ज्यादातर नौजवान 21 साल की उम्र में अपने करियर की दिशा तय करने को लेकर असमंजस में रहते हैं, तब पंजाब की आस्था सिंह ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय से UPSC परीक्षा पास कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। साल 2024 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने 61वीं रैंक हासिल की है, जिससे उन्हें IAS सेवा मिलने की संभावना है। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि उन्हें देश की सबसे कम उम्र की IAS अफसरों में शामिल करती है।आस्था सिंह ने बिना किसी कोचिंग के, अपने पहले ही प्रयास में UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास की है। उनके पास तैयारी के लिए एक साल से भी कम समय था, लेकिन उन्होंने खुद पर भरोसा रखा और सेल्फ-स्टडी के जरिए इस चुनौती को पार किया। उन्होंने फाउंडेशन कोर्स जॉइन नहीं किया क्योंकि उन्हें लगा कि सीमित समय में वह केवल जरूरी और सही संसाधनों से खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकती हैं। यह आत्मनिर्भर सोच उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बनी।

इकोनॉमिक्स में किया ग्रेजुएशन

आस्था मूल रूप से पंजाब के जीरकपुर की रहने वाली हैं। हालांकि, उनकी स्कूली शिक्षा मध्य प्रदेश के भोपाल और हरियाणा के पंचकूला में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से साल 2023 में इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह सिविल सेवा में करियर बनाएंगी और अपने ऑप्शनल विषय के रूप में इकोनॉमिक्स को ही चुनेंगी।

दादा का सपना किया पूरा

आस्था का संबंध उत्तर प्रदेश के जौनपुर से है। उनके दादा हमेशा उन्हें “कलेक्टर बनेगी” कहकर प्रोत्साहित करते थे। यही बात आस्था के मन में घर कर गई थी और उन्होंने 12वीं के बाद से ही IAS बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था। दादा की यह प्रेरणा उनके लिए दिशा निर्धारक बन गई। कोविड काल में ही उन्होंने कॉलेज शिक्षा पूरी की, बावजूद इसके उन्होंने अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं आने दी।

आस्था UPSC को अपने करियर की पहली कॉम्पिटिटिव परीक्षा नहीं बनाना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने पहले हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा (HPSC HCS) के लिए आवेदन किया। इसके बाद उन्होंने प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए 31वीं रैंक हासिल की। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें पता चला कि वह यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को पास करने में सक्षम हैं।

कड़ी मेहनत कर हासिल किया मुकाम

UPSC की तैयारी के दौरान आस्था दिन में 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने तैयारी के लिए स्मार्ट प्लानिंग अपनाई और पढ़ाई के साथ-साथ हरियाणा फाउंडेशनल कोर्स की ट्रेनिंग भी जारी रखी। कठिन मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और मजबूत जज्बे के दम पर उन्होंने UPSC में 61वीं रैंक हासिल की।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story