Begin typing your search above and press return to search.

कितने धनवान हैं बिहार के अफसर? जानिए इनकी पत्नी के पास कितना रुपया और सोना

Bihar Officers Property : बिहार में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। इसकी जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है।

कितने धनवान हैं बिहार के अफसर? जानिए इनकी पत्नी के पास  कितना रुपया और सोना
X
By Ranjan Kumar

Bihar News : बिहार सरकार के कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। मंगलवार को मुख्य सचिव, डीजीपी से ग्रुप-डी तक के कर्मचारियों की संपत्ति ऑनलाइन जारी की गई। इस ब्यूरो के अनुसार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत डीजीपी विनय कुमार से धनवान हैं। प्रत्यय अमृत से अधिक संपत्ति उनकी पत्नी के पास है। उनकी पत्नी के पास एक किलो सोने के गहने और तीन किलो चांदी के गहने हैं। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बच्चे की पढ़ाई के लिए 79 लाख रुपए कर्ज ले रखा है। उनके पास 15400 रुपए नकद है। पत्नी के पास 10408 रुपए हैं।

प्रत्यय अमृत की संपत्ति

बचत खाता-SBI में 5 लाख 4 हजार 815 रुपए और HDFC बैंक में 41 हजार 408 रुपए हैं। पत्नी के बैंक खाता-SBI में 5.70 लाख, SBI PF-22.81 लाख, PNB-1.33 लाख और SBI PPF अकाउंट में 3.15 करोड़ जमा हैं।

  • म्यूचुअल बॉन्ड-3.15 लाख
  • जीवन बीमा का प्रिमियम-17840 रुपए
  • पत्नी का LIC प्रिमियम- 21379 रुपए

गाड़ी- मारुती कार।

सोना-चांदी: 20 ग्राम सोना। पत्नी के पास 970 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी। पत्नी को मां ने 20 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी दी है। 3 लाख 42 हजार 300 रुपए चेक गिफ्ट किया है।

अचल संपत्ति : मुजफ्फरपुर के थाना काजी में 1.2 कट्टा 14 धूर जमीन है। कीमत 15 लाख है। यह जमीन मां ने इनके भाई और बहन को दिया है। गुरुग्राम में 1500 वर्ग फीट का फ्लैट है। कीमत-16.79 लाख है। कर्ज- 79 लाख 76 हजार रुपए का एजुकेशन लोन। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9 लाख 48 हजार 346 रुपए टैक्स।

डीजीपी विनय कुमार की संपत्ति

डीजीपी विनय कुमार के पास नकद नहीं है। इन्होंने बचत खाते में 30 लाख 6 हजार से अधिक राशि जमा कर रखी है। टर्म डिपॉजिट में दो लाख रुपए जमा हैं। विनय कुमार दो हजार रुपए मासिक इक्विटी फंड में निवेश कर रहे। LIC में 10 हजार रुपए प्रीमियम देते हैं। हुंडई कंपनी की आई-10 कार है। डीजीपी के पास 525 ग्राम सोना के गहने हैं। 1 किलो 520 ग्राम चांदी के जेवरात हैं। डीजीपी से ज्यादा उनकी पत्नी की अचल संपत्ति है। पत्नी के नाम पर बिहटा में 3 हजार 20 वर्गफीट जमीन है। विनय के पास अनिसाबाद की पुलिस कॉलोनी में 2 हजार वर्गफीट जमीन है। नोएडा में एक फ्लैट है। उसकी कीमत 44 लाख रुपए है। डीजीपी पर 42 लाख रुपए कर्ज है।

सीएम के तीनों सचिवों से ज्यादा अमीर उनके ओएसडी

सीएम नीतीश कुमार के तीनों सचिवों-अनुपम कुमार, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, कुमार रवि से अधिक अमीर मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह हैं। गोपाल के पास 5.89 करोड़ की संपत्ति है। इसमें उनकी पैतृक और संयुक्त संपत्ति भी शामिल है।

धर्मेंद्र सिंह, सचिव (सहकारिता)

चल संपत्ति : 1.31 करोड़ रुपये।

अचल संपत्ति : कैमूर में 15 एकड़ भूमि।

कुल संपत्ति : 1.31 करोड़+भूमि। पत्नी के नाम पर 83.5 लाख जमा हैं। बॉन्ड में 25.78 लाख और शेयर में 12.30 लाख का निवेश किया है। खुद के पास 30 ग्राम और पत्नी के पास 590 ग्राम सोना है।)

मनोज कुमार, सचिव (पंचायती राज)

चल संपत्ति : 20.95 लाख।

अचल संपत्ति : 3.31 करोड़।

कुल संपत्ति : 3.52 करोड़।

विनय कुमार : नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव

चल संपत्ति : 4.47 करोड़।

अचल संपत्ति : 3.20 करोड़।

कुल संपत्ति : 8.64 करोड़। इनकी और पत्नी का कुल म्यूचुअल फंड निवेश 1.50 करोड़ है। 2.80 करोड़ का बीमा कवर।

नर्मदेश्वर लाल, प्रधान सचिव (कृषि)

चल संपत्ति : 1.24 करोड़।

अचल संपत्ति : नहीं है।

कुल संपत्ति : 1.24 करोड़। इसमें 25 हजार नकद और बैंकों में 21 लाख 50 हजार रुपये जमा हैं। 80 ग्राम सोना व 100 ग्राम चांदी के सिक्के।

कुंदन कुमार, सचिव (उद्योग विभाग)

चल संपत्ति : 2.49 करोड़।

अचल संपत्ति : 85.50 लाख।

कुल संपत्ति : 3.34 करोड़ (पति, पत्नी, बच्चों के नाम 1000 ग्राम की ज्वेलरी)।

रॉबर्ट एल चोंग्थू, प्रधान सचिव (राज्यपाल)

चल संपत्ति : 5.25 करोड़।

अचल संपत्ति : 5.77 करोड़।

कुल संपत्ति : 11.02 करोड़।

Next Story