आईपीएस समेत 12 पुलिस अफसरों का तबादला, इन जिलों के SP-SSP बदलें, देखिये पूरी लिस्ट
Himachal Pradesh IPS Transfer: हिमाचल पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है. 2 आईपीएस और 10 एचपीएस पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.आईपीएस डॉ. खुशाल चंद शर्मा को कांगड़ा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) दरोह का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है. आईपीएस अशोक रतन को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ सेकेंड इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह के कमांडेंट तथा एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स, धर्मशाला जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इमेज- NPG
Himachal Pradesh IPS Transfer: हिमाचल प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है. भारतीय पुलिस सेवा और हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला हुआ है. 2 आईपीएस और 10 एचपीएस पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.
तबादले को लेकर लिस्ट जारी दी गयी है. लिस्ट के अनुसार, 2012 बैच के आईपीएस डॉ. खुशाल चंद शर्मा (IPS Dr. Khushal Chand Sharma) का तबादला हुआ है. वो वर्तमान में सेकेंड इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह (जिला कांगड़ा) के कमांडेंट और एसपी स्पेशल टास्क फोर्स, धर्मशाला की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कांगड़ा के एसपी के पद पर तैनात 2017 बैच के आईपीएस अशोक रतन (IPS Ashok Ratan) का भी ट्रांसफर हुआ है.
किन अफ़सरों का तबादला हुआ
आईपीएस डॉ. खुशाल चंद शर्मा को कांगड़ा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) दरोह का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है.
आईपीएस अशोक रतन को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ सेकेंड इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह के कमांडेंट तथा एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स, धर्मशाला जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
पधर (मंडी) के एसडीपीओ देव राज को डीएसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला की जिम्मेदारी मिली है.
एसपी सीआईडी शिमला के पद पर तैनात दिनेश कुमार शिमला को एसपी (वेलफेयर) की जिम्मेदारी मिली है.
पंकज शर्मा को वेलफेयर एसपी से एसपी, प्रिजन्स एंड करेक्शनल सर्विसेज बनाया गया है.
नवदीप सिंह को एएसपी देहरा नियुक्त किया गया है.
कमल किशोर-2 को डीएसपी, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स शिमला नियुक्त किया गया है.
देखिये लिस्ट
आईपीएस का तबादला कैसे होता है?
आईपीएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि गृह विभाग से नोटशीट चलती है. होम सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईपीएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए गृह विभाग में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.
