Begin typing your search above and press return to search.

आईएएस ट्रांसफर: एक साथ 7 IAS और 6 PCS अफसर ट्रांसफर, इन दो राज्यों में लिस्ट जारी, किन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी?

IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 आईएएस और 6 PCS अफसरों का तबादला हुआ है. वहीँ, हिमाचल प्रदेश में 5 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है.

UP में 2 आईएएस और  6 PCS का तबादला
X

IAS Transfer

By Neha Yadav

IAS Transfer: 18 फरवरी 2026, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 और राज्य सिविल सेवा के 6 PCS अफसरों का तबादला हुआ है. उत्तरप्रदेश में 2 आईएएस और 6 PCS अफसरों को इधर से उधर किया गया है. जबकि हिमाचल प्रदेश में पांच आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है.

यूपी में कितने आईएएस- PCS का तबादला हुआ

उत्तरप्रदेश में मंगलवार को 2 आईएएस और 6 PCS अफसरों के तबादले की सूची जारी की गयी. जिसके अनुसार, पोस्टिंग के लिए इंतज़ार कर रही 1996 बैच आईएएस अधिकारी हेकाली झिमोमी (IAS Hekali Zhimomi) को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है.

जबकि इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस अनिल कुमार-III (IAS Anil Kumar-III) को अब मुक्त कर दिया गया है. आईएएस अनिल कुमार-III वर्तमान में पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर हैं.

आईएएस के साथ ही 6 PCS अफसरों का तबादला हुआ है. जिसमे पीसीएस अधिकारी राजेश चन्द्र, विकास यादव, बृजपाल सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, संजीय कुमार उपाध्याय और अर्चना अग्निहोत्री शामिल हैं.





हिमाचल प्रदेश में किन आईएएस का ट्रांसफर हुआ?

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. एचपीएमसी प्रबंध निदेशक आईएएस अरिंदम चौधरी (IAS Arindam Chaudhary) को एचपीएसईबीएल में कार्मिक और वित्त की जिम्मेदारी मिली है.

कृषि निदेशक के पद पर तैनात आईएएस विनय सिंह (IAS Vinay Singh) को प्रबंध निदेशक एचपीएमसी नियुक्त किया गया है. साथ ही एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के एमडी का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

कुल्लू के डीसी आईएएस तोरुल एस रवीश (IAS Torul S Ravish)को एचपी राज्य औद्योगिक विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. इसके अलावा सामान्य उद्योग निगम के एमडी का प्रभार दिया गया है.

बिजली बोर्ड के निदेशक के पद पर तैनात आईएएस अनुराग चंद्र शर्मा (IAS Anurag Chandra Sharma) को कुल्लू का डीसी नियुक्त किया गया है.

आईटी विभाग के सचिव आईएएस आशीष सिंहमार को मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ साथ सचिव एसएडी, एसडब्ल्यूडी और संसदीय मामले का अतिरिक्त मिलता है.





Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story