चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज में नर्सिंग स्टाफ भर्ती के लिये निकले 176 पदों की वैकेंसी पर हाईकोर्ट का स्टे...

बिलासपुर/ 17 फरवरी,2022- चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल कालेज में नर्सिंग स्टाफ के लिये निकले 176 पदों की भर्ती वैकेंसी पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। मेडिकल कालेज के कर्मचारी संघ ने भर्ती के खिलाफ याचिका लगाई थी। चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल कालेज के अधिग्रहण के बाद वहां कार्यरत 101 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था, जिसके खिलाफ कर्मचारी लगातार आंदोलनरत है। दो फरवरी से सात फरवरी तक कर्मचारियों के द्वारा आमरण अनशन भी किया गया था। इस बीच कालेज प्रबंधन ने 177 नर्सिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिये वेकेंसी निकाल दी। जिसके खिलाफ कर्मचारी संघ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कर्मचारियों की मांग है कि पहले से कार्यरत 101 कर्मचारियों का पहले संविलियन किया जाए फिर नई भर्ती की जाए। कर्मचारियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर स्टे दे दिया है।
Tags
-
Home
-
Menu
