Begin typing your search above and press return to search.

IPS ट्रांसफर: आधी रात 24 आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले गए, देखिये लिस्ट

Haryana Police Transfer: हरियाणा में लगातार चल रही तबादला एक्सप्रेस के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल फेरबदल हुआ है. गुरुवार रात हरियाणा सरकार ने 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. जिसमे 24 आईपीएस और पांच हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के अफसर शामिल हैं.

Haryana Police Transfer
X

इमेज- NPG

By Neha Yadav

Haryana IPS Transfer: 3 अप्रैल 2026, हरियाणा में लगातार चल रही तबादला एक्सप्रेस के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल फेरबदल हुआ है. गुरुवार रात हरियाणा सरकार ने 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. जिसमे 24 आईपीएस और पांच हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के अफसर शामिल हैं.

29 पुलिस अधिकारियों का तबादला

29 पुलिस अधिकारियों तबादले को लेकर होम डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आर्डर जारी कर दिया है. जिसके अनुसार, कई जिलों केएसपी बदले गए हैं. फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, नारनौल, डबवाली और चरखी दादरी में नए एसपी की नियुक्ति की गयी है. गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़ा बदलाव हुआ है.

किसे क्या जिम्मेदारी मिली

नूंह के एसपी आईपीएस राजेश कुमार को स्टेट क्राइम ब्रांच का एसपी बनाया गया है.

फतेहाबाद के एसपी आईपीएस सिद्धांत जैन को हिसार का एसपी बनाया गया है.

डबवाली के एसपी आईपीएस नीतिका खट्टर को फतेहाबाद का एसपी नियुक्त किया गया है.

गुरुग्राम कमिश्नरेट में डीसीपी (ईस्ट गुरुग्राम) के पद पर तैनात आईपीएस गौरव राजपुरोहित को रोहतक का एसपी नियुक्त किया गया है.

रोहतक के एसपी आईपीएस सुरेंद्र बोहरिया को पुलिस मुख्यालय में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है.

हिसार एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस शशांक कुमार सावन को पुलिस मुख्यालय में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है.







आईपीएस का तबादला कैसे होता है?

आईपीएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि गृह विभाग से नोटशीट चलती है. होम सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईपीएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए गृह विभाग में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story