IAS समेत 17 अफसरों के तबादले, आईएएस विजय कुमार बने राज्यपाल के सचिव, किसे क्या जिम्मेदारी मिली देखिये लिस्ट

इमेज- NPG
Haryana IAS-HCS Transfer: 10 अप्रैल 2026, हरियाणा में लगातार किये जा रहे तबादलों के बीच एक और तबादला की लिस्ट जारी की गयी है. शुक्रवार को चार आईएएस समेत 17 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. कई वरिष्ठ अफसरों के जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.
कितने अफसरों का तबादला हुआ
अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किया गया है. जिसके अनुसार, आईएएस विजय कुमार सिद्दाप्पा भाविकट्टी, आईएएस अनिश यादव, आईएएस विक्रम और आईएएस सचिन गुप्ता का तबादला हुआ है.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
आईएएस विजय कुमार सिद्दाप्पा भाविकट्टी- 2011 बैच के आईएएस विजय कुमार सिद्दाप्पा भाविकट्टी को राज्यपाल का सचिव बनाया गया है. साथ ही श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है. आईएएस विजय कुमार अब तक HAFED और हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात थे.
आईएएस अनिश यादव- 2014 बैच के आईएएस अनिश यादव को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ हैफेड और इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन, गन्नौर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है.
आईएएस सचिन गुप्ता- 2018 बैच के आईएएस सचिन गुप्ता को रोहतक में एचएसवीपी का प्रशासक और अर्बन एस्टेट का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है.
आईएएस विक्रम- बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात 2014 बैच के आईएएस विक्रम को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.
देखिये लिस्ट
कैसे होता है आईएएस का तबादला
आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
Tags
-
Home
-
Menu
