Begin typing your search above and press return to search.

आईएएस तबादला: आधी रात 21 IAS समेत 63 अधिकारियों का तबादला, 2 मंडल के कमिश्नर बदले, देखिये लिस्ट

Haryana IAS HCS Transfer News: हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. बुधवार को एक साथ 63 भारतीय प्रशासनिक सेवा के और एचसीएस अफसरों का तबादला हुआ है. जिसमे 21 आईएएस का ट्रांसफर हुआ है. जबकि 42 HCS अधिकारी शामिल है.

Haryana IAS HCS Transfer
X

इमेज- NPG

By Neha Yadav

Haryana IAS HCS Transfer: 26 मार्च 2026, हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. बुधवार को एक साथ 63 भारतीय प्रशासनिक सेवा के और एचसीएस अफसरों का तबादला हुआ है. जिसमे 21 आईएएस का ट्रांसफर हुआ है. जबकि 42 HCS अधिकारी शामिल है.

21 आईएएस और 42 HCS का हुआ ट्रांसफर

आईएएस और एचसीएस के तबादले को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. जिसके अनुसार, कई जिलों और विभागों में नई अफसरों की तैनाती की गयी है. कई विभाग ने नए कमिश्नर, डायरेक्टर और सचिव की नियुक्ति हुई है.

किसे क्या जिम्मेदारी मिली

आईएएस गीता भारती (IAS Geeta Bharti) को हिसार डिवीजन का कमिश्नर बनाया गया है.

आईएएस रवि प्रकाश गुप्ता(IAS Ravi Prakash Gupta) को गुरुग्राम डिवीजन का कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

आईएएस सत्येंद्र दुहान(IAS Satyendra Duhan) को स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर का नियुक्त किया गया है. साथ ही एडिशनल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

आईएएस वंदना डिसोदिया (IAS Vandana Disodia) को गृह विभाग (होम-I और होम-II) के सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी मिली है.

आईएएस अमित कुमार अग्रवाल (IAS Amit Kumar Aggarwal) को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है.

देखिये लिस्ट

कैसे होता है आईएएस का तबादला

आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story