Begin typing your search above and press return to search.

आईपीएस ट्रांसफर: एक साथ 37 IPS का तबादला, कई जिलों के आईजी बदले, देखिये पूरी लिस्ट

Gujarat IPS Transfer: गुजरात में एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का तबादला किया (Gujarat IPS Transfers) गया है. आईपीएस अधिकारी डॉ. शमशेर सिंह, आईपीएस अशोक कुमार, आईपीएस गौतमकुमार एम. परमार समेत कई सीनियर आईपीएस ऑफिसर का ट्रांसफर हुआ है.

Gujarat IPS Transfer
X
इमेज- AI जनरेटेड 
By Neha Yadav

6 मार्च 2026, गुजरात में एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का तबादला किया (Gujarat IPS Transfers) गया है. लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अफसरों को नई जिम्मेदारी सौपी गयी है.

37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

तबादले को लेकर राज्य के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार, पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे सीनियर आईपीएस अधिकारी डॉ. शमशेर सिंह (IPS Dr. Shamsher Singh) को नागरिक सुरक्षा के निदेशक और कमांडेंट जनरल, होम गार्ड के पर तैनात किया गया है. आईपीएस डॉ. शमशेर सिंह 1991 बैच के अफसर हैं.

किन आईपीएस का हुआ ट्रांसफर

राजकोट पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस अशोक कुमार को आईजी सीआईडी (इंटेलिजेंस) नियुक्त किया गया है.

आईजी सीआईडी क्राइम की जिम्मेदारी संभाल रहीं आईपीएस परीक्षिता राठौड़ को बनासकांठा रेंज का आईजी बनाया गया है.

अहमदाबाद सिटी की एडीशनल कमिश्नर आईपीएस विधि चौधरी को पंचमहाल-गोधरा रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है.

आईपीएस गौतमकुमार एम. परमार को सीआईडी महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है. वर्तमान में वो भावनगर पुलिस महानिरीक्षक हैं.

वडोदरा एडीशनल कमिश्नर (क्राइम एंड लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर तैनात आईपीएस डॉ. लीना पाटिल को पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी मिली है.

आईपीएस आर वी अंसारी को आईजी भावनगर रेंज बनाया गया है.

आईपीएस पी एल मल एसीबी गुजरात का एडीशिनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है.

आईपीएस राघवेंद्र वत्स अहमदाबाद रेंज आईजी के पद पर तैनात किया गया है.

आईपीएस मयूर पाटिल को डीसीपी जोन-8 अहमदाबाद की जिम्मेदारी मिली है.

देखिये लिस्ट

आईपीएस का तबादला कैसे होता है?

आईपीएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि गृह विभाग से नोटशीट चलती है. होम सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईपीएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए गृह विभाग में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story