प्रधानमंत्री मोदी से राज्यपाल की मुलाकात: राज्यपाल उइके ने PM भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा....

X
By - NPG News |11 Nov 2021 9:44 PM IST
रायपुर11 नवम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को गोबर से बने भगवान गणेश की प्रतिमा एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट स्वरूप प्रदान की तथा शाल पहनाकर उनका सम्मान किया। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने कार्यकाल पर आधारित पुस्तक ''नई सोच-नई पहल भाग-दो'' भी भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
Next Story
-
Home
-
Menu
