Begin typing your search above and press return to search.

कोर्ट में पेशी के दौरान बेहोश हो कर गिरे पूर्व आईपीएस

कोर्ट में पेशी के दौरान बेहोश हो कर गिरे पूर्व आईपीएस
X
By NPG News

लखनऊ, 8 नवंबर 2021। रेप के आरोपी को बचाने के लिये आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में लखनऊ जेल मे बन्द पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर आज पेशी के लिये कोर्ट में उपस्थित होने के दौरान बेहोश हो कर गिर पड़े। अमिताभ के वकील ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमिताभ को जेल में बिना डॉक्टरी प्रिस्क्रिप्शन के हाईडोज की दवाइयां दी जाती है, जिसकी वजह से उनकी तबियत बिगड़ी है।

एक रेप पीड़ित लड़की ने सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्महत्या कर लिया था। आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव कर पीड़िता ने आरोप लगाया था कि मुख्तार अंसारी के कहने पर सांसद अतुल राय को बचाने के लिए अमिताभ ठाकुर ने अन्य साथियों के साथ मिल कर आपराधिक षड्यंत्र रचा था। आरोपो के बाद एसआईटी जांच हुई व जांच रिपोर्ट के आधार पर 27 अगस्त को अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी की गई थी तब से वो लखनऊ जेल में बंद है जहाँ से आज उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिये लाया गया था। सीजेएम ने जेल प्रशासन को सीएमएचओ के नेतृत्व में मेडिकल टीम गठित कर पूर्व आईपीएस का स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के आदेश दिया है।

ज्ञातव्य हैं कि घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर 2019 के लोकसभा चुनाव के समय रेप का आरोप लगा था हालांकि इसके बाद भी अतुल राय चुनाव जीत गए थे। अतुल फिलहाल उत्तरप्रदेश के नैनी जेल में बंद हैं।

Next Story