Begin typing your search above and press return to search.

Ex. चीफ सिकरेट्री विवेक ढांड ने 65 की उम्र में कठिन योग मुद्राएं कर जवानों को पीछे छोड़ दिया, देखिए फोटो और वीडियो

Ex. चीफ सिकरेट्री विवेक ढांड ने 65 की उम्र में कठिन योग मुद्राएं कर जवानों को पीछे छोड़ दिया, देखिए फोटो और वीडियो
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज छत्तीसगढ़ में भी जगह-जगह योग के कार्यक्रम हुए। मंत्रियों से लेकर ब्यूरोक्रेट्स ने भी आज सुबह विधिवत योग किया। सबसे अधिक चौंकाने वाली योग मुद्राए किया छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग के चेयरमैन विवेक ढांड ने। ढांड छत्तीसगढ के मुख्य सचिव रहे हैं। 2018 में वे रिटायर हुए। उसके बाद पांच साल तक रेरा के चेयरमैन रहे। रेरा का टेन्योर कंप्लीट होने के बाद भूपेश सरकार ने उन्हें नवाचार आयोग का चेयरमैन अपाइंट किया। याने ढांड की उम्र 65 क्रॉस कर गई है। इसके बाद भी आज उनका दमखम देखते बन रहा था। पिछले साल भी उन्होंने योग के करतब दिखाकर लोगों को चौंका दिया था। इस बार तो पिछले साल से भी वे आगे निकल गए। वे आज कई कठिन योग मुद्राएं कर गए, जिसे उनसे आधे उमर के लोग नहीं कर पा रहे थे।

राजधानी रायपुर के जोरा मैदान में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं सहित 21 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। नौंवें अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में रायपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, संचालक समाज कल्याण रमेश कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे, आईजी रतनलाल डांगी सहित बड़ी संख्या में योगसाधक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ राजधानी रायपुर स्थित करेंसी टॉवर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए। ढांड ने सामूहिक योग कार्यक्रम में अलग अलग मुद्राओं में योगासन किया। ढांढ ने इस अवसर पर कहा कि योग प्राचीन भारतीय संस्कृति की बड़ी देन है। योग जोड़ने का काम करता है। योग हमारे क्रियाकलापों को विचारों से, शरीर को मन से तथा मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है।


उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी माना है कि योगा मनुष्य के स्वास्थ्य और समृध्दि के लिए बहुत जरूरी है। शास्त्रों में भी लिखा है कि नियमित योग करने से पिता जैसे साहस और धैर्य आ जाता है, मॉ जैसी क्षमा और ममता आ जाती है। भाई और दोस्त जैसे शांति तथा बच्चों जैसे मासुमियत और सच्चाई आ जाती है।


दंतेवाड़ा जिले में स्थित इंडोर स्टेडियम में सामूहिक योग का प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर विनीत नन्दनवार योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


गरियाबंद नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर आकाश छिकारा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले, वनमण्डलाधिकारी मणिवासगन एस, अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने सामूहिक योग किया। इस वर्ष ‘‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’’ थीम पर आधारित ‘‘हर घर आंगन योग’’ के संदेश के साथ योग दिवस मनाया गया।


नीचे देखें योगासन की अन्य तस्वीरें...





Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story