Begin typing your search above and press return to search.

एक साथ 13 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखिये पूरी लिस्ट

West Bengal IAS Transfer: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से लगातार प्रशासनिक फेरबदल किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को निर्वाचन आयोग ने बड़ा फेरबदल किया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 13 अधिकारियों का तबादला किया है.

West Bengal IAS Transfer
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

West Bengal IAS Transfer: 18 मार्च 2026, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से लगातार प्रशासनिक फेरबदल किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को निर्वाचन आयोग ने बड़ा फेरबदल किया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 13 अधिकारियों का तबादला किया है.

13 आईएएस अधिकारियों का तबादला

इस समबन्ध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदेश जारी किया गया है . जिसके अनुसार, कई जिलो के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) अधिकारी बदले गए हैं. 11 जिलों में नए DM की नियुक्ति की गयी है. कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, दार्जिलिंग में नए तैनात किये गए हैं.

किसे क्या जिम्मेदारी मिली

आईएएस जितिन यादव को कूच बिहार का डीएम-सह-डीईओ नियुक्त किया गया है.

आईएएस संदीप घोष को जलपाईगुड़ी का डीएम-सह-डीईओ बनाया गया है.

आईएएस विवेक कुमार को उत्तर दिनाजपुर का डीएम-सह-डीईओ नियुक्त किया गया है.

आईएएस राजनवीर सिंह कपूर को मालदा का डीएम-सह-डीईओ बनाया गया है.

आईएएस आर अर्जुन को मुर्शिदाबाद डीएम-सह-डीईओ की जिम्मेदारी मिली है.

आईएएस श्रीकांत पल्ली को नादिया का डीएम-सह-डीईओ बनाया गया है.

आईएएस स्वेता अग्रवाल को पूर्वी बर्धमान का डीएम-सह-डीईओ नियुक्त किया गया है.

आईएएस शिल्पा गोरिसरिया को उत्तर 24 परगना का डीएम-सह-डीईओ बनाया गया है.

आईएएस अभिषेक कुमार तिवारी को दक्षिण 24 परगना जा डीएम-सह-डीईओ बनाया गया है.

आईएएस हरिशंकर पणिक्कर को दार्जिलिंग का डीएम-सह-डीईओ नियुक्त किया गया है.

आईएएस टी बालासुब्रमण्यम को अलीपुरद्वार का डीएम-सह-डीईओ नियुक्त किया गया है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story