बीएड कॉलेज भवन शीघ्र पूर्ण करने के डायरेक्टर राजेश राणा ने दिए निर्देश, बीटीआई मैदान भी व्यवस्थित किया जाएगा, एससीईआरटी डायरेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर, 25 नवंबर 2021। स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव व एससीईआरटी के संचालक श्री राजेश सिंह राणा ने शासकीय शिक्षा महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया उन्होंने लगभग दस करोड़ की लागत से निर्माणाधीन भवन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही बीटीआई मैदान को सुव्यवस्थित कर वाकिंग प्लेस डेवलप करने व मेंटनेस करने के निर्देश दिए। कालेज के टूटे फूटे फर्नीचर व रद्दी को व्यवस्थित करने के कड़े निर्देश दिए।
आज सुबह राणा व एससीईआरटी के अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे व उप संचालक उमेश कुमार साहू के साथ बी.एड. कालेज भवन में विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया प्राचार्य श्रीमती जसीनता एकका से कार्याे की जानकारी प्राप्त की इनके मान्यता के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए श्री राणा ने महाविद्यालय की गुणवत्ता के आधार पर भवन का ग्रेड बेहतर किए जाने का निर्देश भी दिया। ज्ञात हो कि 5 वर्ष पूर्व भवन को ठ$$ ग्रेड प्रदान किया गया था।
