Begin typing your search above and press return to search.

Delhi IAS Transfer News: 36 आईएएस समेत 72 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी, देखिये लिस्ट

Delhi IAS Transfer News:दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है. जिसमे भारतीय प्रशासनिक सेवा के और दानिक्स अधिकारी (Delhi IAS DANICS Transfer) शामिल है.

IAS Transfer News
X

 IAS Transfer News

By Neha Yadav

Delhi IAS Transfer News: दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है. जिसमे भारतीय प्रशासनिक सेवा के और दानिक्स अधिकारी (Delhi IAS DANICS Transfer) शामिल है. कई अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है.

किन अफसरों का हुआ तबादला

तबादले को लेकर सर्विस विभाग द्वारा अधिसूचना कर दी गयी है. जिसके अनुसार, अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं संघ राज्य क्षेत्र (एजीएमयूटी) कैडर के 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. जबकि दानिक्स (दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) के 36 अधिकारी इधर से उधर किये गए हैं.

किसे क्या जिम्मेदारी मिली

1998 बैच के आईएएस संतोष डी. वैद्य (IAS Santosh D. Vaidya) को गृह विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. साथ ही वित्त, योजना और उद्योग विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है.

1992 बैच के आईएएस बिपुल पाठक (IAS Bipul Pathak) जो सोशल वेलफेयर के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हैं उन्हें SC/ST/OBC वेलफेयर डिपार्टमेंट का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है.

दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर आईएएस रूपेश कुमार ठाकुर (IAS Rupesh Kumar Thakur) को हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर का सेक्रेटरी बनाया गया है.

आईएएस निखिल कुमार (IAS Nikhil Kumar) को ट्रेड एंड टैक्स का कमिश्नर बनाया गया है.

2011 बैच के आईएएस संजीव आहूजा (IAS Sanjeev Ahuja) को शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, साथ ही उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

शिक्षा सचिव आईएएस पांडुरंग पोले (IAS Pandurang Pole) को सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी मिली है, साथ ही श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

आईएएस तबादला सूची- Delhi IAS Transfer List

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story