देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस समेत 33 अधिकारियों के तबादले, नरेंद्र कुमार बने फाइनेंस कमिश्नर, देखिये लिस्ट

Delhi IAS Danics Transfer
X

इमेज- इंटरनेट 

Delhi IAS Danics Transfer: दिल्ली में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. बुधवार देर रात एक साथ 33 अफसरों का तबादला हुआ है. IAS और DANICS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग को लेकर सर्विस डिपार्टमेंट की ओर से लिस्ट जारी की गई है.

Delhi IAS Danics Transfer: दिल्ली में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. बुधवार देर रात आईएएस और दानिक्स अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर हुए हैं. एक साथ 33 अफसरों का तबादला हुआ है. जिसमे 4 आईएएस अधिकारी शामिल है.

IAS और DANICS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग को लेकर सर्विस डिपार्टमेंट की ओर से लिस्ट जारी की गई है. जिसके अनुसार कई सीनियर अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. आईएएस प्रशांत गोयल, आईएएस नरेंद्र कुमार, आईएएस डॉ. नरेंद्र कुमार और आईएएस सौम्या सौरभ का तबादला हुआ है.

किसे क्या जिम्मेदारी मिली

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे 1989 बैच के आईएएस नरेंद्र कुमार को दिल्ली का नया फाइनेंशियल कमिश्नर बनाया गया है.

आईएएस प्रशांत गोयल को फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.

आईएएस सौम्या सौरभ को उत्तर पश्चिम जिले का डीएम नियुक्त किया गया है.

आईएएस सोनिका सिंह को डीडीए में स्पेशल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.

नवलेंद्र कुमार सिंह को GST एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है.

सोनिका सिंह को और DDA मका कमिश्नर बनाया गया है.

हर्षित जैन को विधानसभा में संयुक्त सचिव बनाया गया है.

देखिए लिस्ट


कैसे होता है आईएएस का तबादला

आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.


Tags

Next Story