Begin typing your search above and press return to search.

बेल या जेल पर आया फैसला: घंटे भर की बहस और ट्रांसलेट पन्ने मंगाने के बाद जज लीना अग्रवाल ने दिया फ़ैसला - अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है...बचाव पक्ष ने दिया आवेदन-केंद्रीय जेल को दें ये निर्देश

X
By NPG News

रायपुर,18 जनवरी 2022। आख़िरकार क़रीब घंटे भर की बहस और बचाव पक्ष के वकीलों से ट्रांसलेट पन्ने मंगाने और अध्ययन के बाद लॉबी में क़रीब डेढ़ घंटे इंतज़ार करने वाले निलंबित जीपी सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के निर्देश विशेष न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने दे दिए हैं।

चार बजे के लगभग ज़मानत पर बहस ख़त्म हो गई और अभियुक्त जीपी सिंह को अदालत कक्ष से बाहर लॉबी में बेंच पर बैठा दिया गया। क़रीब डेढ़ घंटे से अधिक समय के बाद ज़िला अदालत के कक्ष क्रमांक 501 से जज लीना अग्रवाल का फ़ैसला सार्वजनिक हुआ। जज लीना अग्रवाल ने कहा... अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है

इस आदेश के दौरान ही बचाव पक्ष के अधिवक्ताओ ने आवेदन दिया जिसमें लिखा था...जीपी सिंह लंबे अरसे तक फिल्ड पर रहे हैं उन्होंने कई ख़ूँख़ार अपराधियो को पकड़ा है.. जेल को निर्देश दें कि वह उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ख़्याल रखें

Next Story