Deputy Collector Saumil Ranjan Choubey Biography in Hindi: डिप्टी कलेक्टर सौमिल रंजन चौबे का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ के डिप्टी कलेक्टर सौमिल रंजन चौबे?
Deputy Collector Saumil Ranjan Choubey Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net worth: सौमिल रंजन चौबे छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के पद पर भर्ती हुई हैं। वे 2010 बैच के डिप्टी कलेक्टर हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा ली है। महत्वपूर्ण पदों में काम कर चुके सौमिल रंजन चौबे वर्तमान में कृषि विभाग में उप सचिव हैं।

Collector Saumil Ranjan Choubey
( Deputy Collector Saumil Ranjan Choubey Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net worth )
एनपीजी। सौमिल रंजन चौबे राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। वह बिलासपुर के रहने वाले हैं। उनके दादा स्वर्गीय डीपी चौबे वरिष्ठ साहित्यकार थे। उन्हें सरस्वती पुत्र की उपाधि भी मिली थी। सौमिल रंजन चौबे के पिता का नाम स्व. विनोद चौबे व मां का नाम रंजना चौबे हैं। आइए जानते है उनके बारे में....
सौमिल रंजन चौबे ने रायपुर एनआईटी से मैकेनिकल ब्रांच में 2010 में बीटेक की डिग्री पूरी की है। सौमिल के पिता स्व. विनोद चौबे आईपीएस अधिकारी थें। जुलाई 2009 में राजनंदगांव एसपी रहते मदनवाड़ा में हुए नक्सली हमले में वे शहीद हो गए थे। उनकी शहादत के बाद उनके पुत्र सौमिल को राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के नियमों को शिथिल कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी थी। उन्हें डिप्टी कलेक्टर का 2010 बैच अलॉट किया गया।
अनुकंपा नियुक्ति पाने के बाद सौमिल बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर रहे थे। वे वित्त विभाग के उपसचिव भी रहे। राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की भी जवाबदारी उन्होंने सम्हाली।
जनसंपर्क विभाग के उप सचिव, जनसंपर्क विभाग के संचालक, संवाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी , नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक भी रहें है। वर्तमान में सौमिल कृषि विभाग के उपसचिव है।।
हावर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित एमपीए कार्यक्रम में उनका चयन हुआ है। सौमिल राज्य प्रशासनिक सेवा के पहले अफसर हैं, जिन्हें यह मौका मिला है।