Begin typing your search above and press return to search.

Daimond Singh Dhru: छत्तीसगढ़ के DSP डायमंड सिंह की ऊंची उड़ान, बने, UPSC में आया 623वां रैंक, IPS बनना पक्का, आईएएस भी...

Daimond Singh Dhru: छत्तीसगढ़ के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी डायमंड सिंह धु्रव ने यूपीएससी परीक्षा क्लियर कर लिए हैं। उन्हें 623वां रैंक मिला है।

Daimond Singh Dhru: छत्तीसगढ़ के DSP डायमंड सिंह की ऊंची उड़ान, बने, UPSC में आया 623वां रैंक, IPS बनना पक्का, आईएएस भी...
X
By Gopal Rao

Daimond Singh Dhru: रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीएसपी डायमंड सिंह धु्रव ने बड़ा जंप मारा है। यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने सफलता हासिल करते हुए 623वां रैंक लाया है। अनुसूचित जनजाति कोटे से उन्हें आईपीएस मिलना तय है। वैसे किस्मत अच्छी रही तो उन्हें आईएएस भी मिल सकता है।

डायमंड सिंह धु्रव छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। पुलिस सेवा ज्वाईन करने के बाद उन्होंने उम्मीदें नहीं छोड़ीं। यूपीएससी की तैयारी करते रहे और आज जब रिजल्ट आया तो उनके घर और गांव में खुशियों की बहार आ गई। एकाएक उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उनके दोस्तों ने फोन कर जब बधाई दी तो वे आवाक रह गए। फिर बोले...थैंक्स गार्ड।

शिक्षिका के बेटे

धमतरी के ग्राम परसवानी के होनहार मेधावी युवा डायमंड सिंह ध्रुव का 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही डीएसपी पद पर चयन हुआ। डायमंड सिंह ध्रुव स्वर्गीय बलराम सिंह सूर्यवंशी व शिक्षिका अंबिका सूर्यवंशी के बेटे हैं।

डायमंड बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर मगरलोड से पूरी की और फिर हाई स्कूल की पढ़ाई रेडियंट पब्लिक स्कूल माना रायपुर से की। केवल 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली ही बार के प्रयास में सीजीपीएससी परीक्षा में 13वीं श्रेणी रैंक हासिल किया।

डायमंड ने दिल्ली में रहकर बिना किसी एकेडमी को जॉइन किए अपनी पढ़ाई जारी रखी। वह पिछले ढाई वर्षों से यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे थे। उनके पिताजी स्वर्गीय बलराम सिंह मगरलोड जनपद में करारोपण अधिकारी थे। उनका निधन अप्रैल 2025 में हुआ।

वहीँ, उनकी माता माध्यमिक शाला में शिक्षिका हैं। सीजीपीएससी कैटेगरी में उन्होंने 13वां स्थान और डीएसपी पद के अंतर्गत तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरव्यू राउंड में उन्हें 60 अंक मिले थे।




Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story