Begin typing your search above and press return to search.

कमिश्नर सिस्टम की हुई शुरुआत: भोपाल में मकरंद और इंदौर में हरिनारायण को मिली कमान...जानें क्या है कमिश्नरी प्रणाली

कमिश्नर सिस्टम की हुई शुरुआत: भोपाल में मकरंद और इंदौर में हरिनारायण को मिली कमान...जानें क्या है कमिश्नरी प्रणाली
X
By NPG News

भोपाल 10 दिसम्बर 2021। राज्य सरकार की तरफ से दोनों शहरों में पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति कर दी गई है। मकरंद देऊस्कर भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर होंगे। वहीं, हरिनारायण चारी मिश्र इंदौर के पुलिस कमिश्नर होंगे। इसे लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में 1997 बैच के मकरंद देउस्कर की पदस्थापना हुई है तो इंदौर में 2003 बैच के हरिनारायण चारी मिश्रा को पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, भोपाल जोन के एडीजी साईं मनोहर को ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली बनाया है। साईं मनोहर की पत्नी आईएफएस अधिकारी हैं जो अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इस वजह से वे काफी समय से दिल्ली में ही पदस्थापना चाह रहे थे।


जारी आदेश के मुताबिक भोपाल के एसएसपी सिस्टम के प्रमुख डीआईजी इरशाद वली और इंदौर के एसएसपी सिस्टम के प्रमुख डीआईजी मनीष कपूरिया को जिलों से नहीं हटाया गया है बल्कि वहीं पदस्थापना कर दी गई है। मगर अभी भोपाल और इंदौर को एक-एक डीआईजी यानी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मिलना है जिनके आदेश फिलहाल जारी नहीं हुए हैं।


राज्य शासन ने भोपाल और इंदौर के एसएसपी सिस्टम में काम कर रहे पुलिस अधीक्षकों को पुलिस उपायुक्त बनाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इनमें इंदौर में महेश चंद्र जैन, आशुतोष बागरी, अरविंद तिवारी, मोती उर रहमान और भोपाल में विजय खत्री, साईं कृष्ण एस थोटा, अंकित जैसवाल, अभिनव विश्वकर्मा शामिल हैं। मगर अभी चार-चार पुलिस उपायुक्तों की पदस्थापना होना भी बाकी है। इसी तरह तरह भोपाल और इंदौर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को भी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाए जाने के आदेश दिए गए हैं। यह संख्या भी घोषित सिस्टम के मुताबिक कम है तो अन्य अधिकारियों की पदस्थापना बाद में होने की संभावना है।

MP सरकार ने जो सिस्टम बनाया है, उसके अनुसार ADG और IG दोनों ही लेवल के अधिकारियों को कमिश्नर बनाया जा सकता है. भोपाल में 38 और इंदौर में 36 ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें ये पद दिया जा सकता है. कमिश्नर के अंडर दो DIG लेवल के SP और 8-8 SP लेवल के अधिकारी भी रहेंगे. कमिश्नर सिस्टम लागू होने से पुलिस विभाग में बेहतर कॉर्डिनेशन होगा, क्राइम के खिलाफ और लॉ एंड ऑर्डर के लिए बेहतर प्लानिंग कर पाएंगे.

देश के कई महानगरों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम में पुलिस महानिरीक्षक को पुलिस कमिश्नर बनाया जाता है। मद्रास और कोलकाता जैसे महानगर में भी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को पुलिस कमिश्नर बनाया जाता है। भोपाल और इंदौर शहरों में मद्रास या कोलकाता जितनी आबादी या अपराधिक आंकड़े नहीं है जिससे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों को पुलिस कमिश्नर बनाया जाए। हालांकि गुरुवार को घोषित पुलिस कमिश्नर सिस्टम में यह प्रावधान किया गया है लेकिन फिलहाल आईजी को पुलिस कमिश्नर बनाकर संकेत दिया गया है कि अभी इसी रैंक के अधिकारियों की पदस्थापना होगी। मगर भोपाल के लिए राज्य शासन ने संकेत दिए हैं कि यहां वरिष्ठतम आईजी को ही पदस्थ किया जाएगा क्योंकि मकरंद देउस्कर 1997 बैच के आईजी हैं और यह उनका बैच एडीजी बनने की कतार में है। इंदौर में आईजी के जूनियर बैच 2003 के अधिकारी की पदस्थापना की गई है।

जिम्मेदारियां

यह जिले का एकमात्र पद होगा और अधिकारी के पास सर्वोच्च पावर रहेगी. जिलों में पहले IG अधिकारी होते थे, वही अब पुलिस कमिश्नर होंगे, जिन्हें पुलिस कप्तान भी कहा जाएगा.

2 ACP इनके अंडर होंगे, दोनों की जिम्मेदारियां अलग-अलग होंगी, लेकिन दोनों सीधा कमिश्नर को रिपोर्ट करेंगे. DIG लेवल के इन अधिकारियों में से एक लॉ एंड ऑर्डर सिस्टम देखेंगे, वहीं दूसरे ACP, क्राइम और हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

8 DCP भी अंडर में होंगे, जो SP लेवल के अधिकारी होंगे. अब तक ये 3 ही होते थे, लेकिन अब कुल 8 SP होंगे जो, ट्रैफिक, क्राइम, हेडक्वार्टर, इन्फोर्मेशन, सिक्योरिटी जैसे सेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

12 ASP लेवल के अधिकारियों की पोस्टिंग भी की जाएगी. ये DCP को रिपोर्ट करेंगे.

30 CSP लेवल के अधिकारी भी होंगे. 29 फील्ड ऑफिसर होंगे, वहीं एक रेडियो पर रहेंगे. ये सभी ASP को रिपोर्ट करेंगे.

भोपाल को चार जोन में बांटा गया.

Zone 1: टीटी नगर, कमला नगर, रातीबड़, जहांगीराबाद, ऐशबाग, स्टेशन बजरिया, हबीबगंज, शाहपुरा और अशोका गार्डन.

Zone 2: गोविंदपुरा, पिपलानी, अवधपुरी, एमपी नगर, अरेरा हिल्स, अयोध्या नगर, मिसरोद, कटारा हिल्स और बागसेवनिया.

Zone 3: कोतवाली, तलैया, श्यामला हिल्स, शाहजहांनाबाद, टीला जमालपुरा, कोहेफिजा, हनुमानगंज, गौतम नगर और मंगलवारा.

Zone 4: निशातपुरा, छोला मंदिर, गांधी नगर, बैरागढ़, खजूरी सड़क, चूनाभट्‌टी और कोलार.

SP: बैरसिया, गुनगा, नजीराबाद, ईटखेड़ी, सूखी सेवनिया, बिलखिरिया और परवलिया सड़क.

इंदौर के 4 जोन

Zone 1: मल्हारगंज, सदर बाजार, एरोड्रम, आजाद नगर, तेजाजी नगर, गांधीनगर, राऊ, राजेंद्र नगर.

Zone 2: थाना परदेसीपुरा, MIG, विजय नगर, लसूडिया, खजराना, कनाडिया, तिलक नगर.

Zone 3: कोतवाली, एमजी रोड, तुकोगंज, संयोगितागंज, पलासिया, छोटी ग्वालटोली, हीरा नगर, बाणगंगा.

Zone 4: जूनी इंदौर, रावजी बाजार, भंवरकुआं, अन्नपूर्णा, चंदन नगर, द्वारकापुरी, सराफा, पंढरीनाथ, छत्रीपुरा.

SP: महू, मानपुर, किशनगंज, बड़गौंदा, खुड़ैल, सांवेर, चंद्रावतीगंज, हातौद, क्षिप्रा, गौतमपुरा, देपालपुर, सिमरौल और बेटमा.

Next Story