Begin typing your search above and press return to search.

CG-CM सर की क्लास के लिए जुट रहे कलेक्टर, बस्तर-सरगुजा समेत दो दर्जन जिलों के कलेक्टर पहुंचे राजधानी, कल सुबह 10 बजे शुरू होगी मैराथन बैठक

CG-CM सर की क्लास के लिए जुट रहे कलेक्टर, बस्तर-सरगुजा समेत दो दर्जन जिलों के कलेक्टर पहुंचे राजधानी, कल सुबह 10 बजे शुरू होगी मैराथन बैठक
X
By NPG News

रायपुर, 20 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को सुबह 10 बजे से कलेक्टर्स कांफ्रेंस लेंगे। इसके लिए बस्तर-सरगुजा सहित दूरदराज के जिलों के दो दर्जन कलेक्टर राजधानी पहुंच चुके हैं। आसपास के जिलों के कलेक्टर सुबह राजधानी के लिए निकलेंगे। राजधानी पहुंचे सभी कलेक्टरों के पास अपने जिलों में चल रहे कार्यों की अपडेट रिपोर्ट है। कलेक्टरों के मन का भाव किसी परीक्षा से पहले परीक्षार्थी के जैसा है, क्योंकि गलत उत्तर और खराब परफॉर्मेंस का असर भविष्य की पोस्टिंग पर पड़ेगा। इस बैठक को इसलिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि जिलों की ग्राउंड रियलिटी के आधार पर सरकार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट जाएगी। कलेक्टर ही नहीं, बल्कि सीएम सचिवालय और विभागों के सचिव भी बैठक को लेकर काफी अलर्ट हैं। किसी जिले में विभागीय खासकर फ्लैगशिप योजना में खराब परफॉर्मेंस के लिए संबंधित विभाग के सचिव से भी जवाब तलब किया जा सकता है। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल राज्य में कानून व्यवस्था, लोक केन्द्रित प्रशासन, राजस्व प्रशासन से संबंधित शिकायतों का निराकरण, गिरदावरी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, धान खरीदी की तैयारी सहित राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति पर कलेक्टरों से वन टू वन बात करेंगे।

Next Story