CG कलेक्टर ने कुर्सी छोड़ीः आदेश मिलते ही आधे घंटे में दोनों कलेक्टरों ने सीईओ को प्रभार सौंप दिया

X
By - Sandeep Kumar |11 Oct 2023 9:19 PM IST
रायपुर। चुनाव आयोग ने आज शाम सूबे के दो कलेक्टर, तीन एसपी समेत आठ अधिकारियों को हटा दिया। इनमें रायगढ़ और बिलासपुर के कलेक्टर शामिल हैं।
आयोग की खबर जब एनपीजी न्यूज पर प्रसारित हुई उस समय दफ्तर बंद हो चुके थे। पता चला है, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिनहा ने आयोग द्वारा हटाने की खबर मिलते ही जिला पंचायत सीईओ जीतेंद्र यादव को बंगले में बुलाया। और फौरन कलेक्टर का चार्ज हैंडओवर कर दिया। वे अब रायपुर आकर सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्टिंंग करेंगे।
हालांकि, यही प्रक्रिया भी है। आयोग के हटाने पर आईएएस जीएडी को और आईपीएस गृह और पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करते हैं। उधर, बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा ने भी नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत को चार्ज दे दिया है।
Next Story
-
Home
-
Menu
