Begin typing your search above and press return to search.

CM योगी के भरोसेमंद अफसर अवनीश अवस्थी को मिला चौथी बार एक्सटेंशन, 2027 तक बने रहेंगे सलाहकार, जानिए उनके बारे में

Former IAS Awanish Awasthi: CM योगी के भरोसेमंद अफसर अवनीश अवस्थी को मिला चौथी बार एक्सटेंशन मिला है. उन्हें 1 साल के लिए CM योगी का सलाहकार बनाया गया है. 28 फरवरी 2027 तक मुख्यमंत्री के सलाहकार बने रहेंगे.

IAS Awanish Awasthi
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

Former IAS Awanish Awasthi: 28 फरवरी 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. उन्हें 1 साल के लिए CM योगी का सलाहकार बनाया गया है. अवनीश अवस्थी को चौथी बार सेवा विस्तार मिला है.

अवनीश अवस्थी को चौथी बार सेवा विस्तार

इस संबंध में विशेष सचिव ने आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार, पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. एक साल के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है. वह 28 फरवरी 2027 तक मुख्यमंत्री के सलाहकार बने रहेंगे. चौथी बार उन्हें सेवा विस्तार दिए गए हैं.

एक साल के लिए बने CM के सलाहकार

बता दें, इससे पहले अवनीश कुमार का पहला कार्यकाल समाप्त होने के बाद उब्का सेवा विस्तार 1 मार्च 2023 से 29 फरवरी 2024 तक फिर बढ़ा दिया गया था. इसके बाद दूसरी बार उनका कार्यकाल 1 मार्च 2024 से लेकर 28 फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया था. तीसरी बार 1 मार्च, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया. एक बार फिर यानी चौथी बार उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है.

CM योगी के हैं भरोसेमंद अफसर

रिटायर्ड आईएएस अवनीश कुमार उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ और सबसे पावरफुल ब्यूरोक्रेट रहे है. वे मुख्यमंत्री के ख़ास करीबी माने जाते हैं. उन्हें योगी सरकार भरोसे मंद अफसर माना जाता है. इसलिए रिटायर्डमेंट के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था.

कौन है अवनीश कुमार

नाम: पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi)

जन्म: 19 अगस्त 1962

बैच: 1987 बैच, उत्तरप्रदेश कैडर

मूल निवास: कन्नौज, उत्तरप्रदेश

रिटायर: 31 अगस्त 2022

वर्तमान पद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार

अवनीश कुमार 1987 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं. मूल रूप से कन्नौज, उत्तरप्रदेश रहने वाले हैं. सीएम सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का जन्म 19 अगस्त 1962 को हुआ. उन्होंने 1985 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढाई की है. इसके बाद उन्होंने 1987 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और IAS अधिकारी बन गए.

अवनीश कुमार UP में किन पदों पर रहे हैं

आईएएस बनने के बाद अवनीश अवस्थी उत्तरप्रदेश में कई अहम पद संभाल चुके. अवनीश अवस्थी यूपी के ललितपुर, बदायूं, आजमगढ़, वाराणसी, फैजाबाद (अयोध्या), मेरठ और गोरखपुर के जिला मजिस्ट्रेट रह चुके हैं.

सितंबर 2005 से जनवरी 2009 तक यूपीपीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद रहे. उन्होंने गृह और सूचना जैसे कई विभागों का प्रभार संभाला. जब 2017 में योगी आदित्यनाथ CM बने तब अवनीश अवस्थी केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे. वे यूपी एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ रह चुके हैं. फरवरी 2022 में अपर मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया.

वहीं, तब से चार बार उनका विस्तार बढाकर मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है. शुक्रवार को अवनीश अवस्थी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ लौटे हैं. वो उनेक साथ सिंगापुर और जापान दौरे गए हुए थे.



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story