Begin typing your search above and press return to search.

CM Vishnudeo Secretariat: सीएम सचिवालय होता है सबसे पावरफुलः सीएम विष्णुदेव साय के सचिवालय में आधा दर्जन आईएएस, जानिये उनके बारे में

CG IAS News Hindi: किसी भी राज्य का सीएम सचिवालय काफी ताकतवर होता है। सीएम के कार्यक्रमों का रुटीन सेट करने से लेकर उनकी प्लानिंग, राज्य के विकास कार्य की मानिटरिंग और ट्रांसफर, पोस्टिंग में सीएस सचिवालय की मुख्य भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ के सीएम सचिवालय में इस समय आधा दर्जन अफसर तैनात हैं। आइये उनके बारे में बताते हैं।

CM Vishnudeo Secretariat: सीएम सचिवालय होता है सबसे पावरफुलः सीएम विष्णुदेव साय के सचिवालय में आधा दर्जन आईएएस, जानिये उनके बारे में
X
By Gopal Rao

CG IAS News: रायपुर। पिछले दो दशक में देश में मुख्यमंत्री सचिवालयों की ताकत काफी बढ़ी है। पहले ये ताकत मुख्य सचिवों के पास होती थी। मगर पिछले दो दशक में सभी राज्यों में सीएम सचिवालयों का प्रभाव काफी बढ़ा है। मुख्य सचिव के पास पावर असिमित होते हैं मगर उनके नियोक्ता मुख्यमंत्री होते हैं, लिहाजा, मुख्यमंत्री और उनका सचिवालय जो चाहता है, होता वही है।

छत्तीगसढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिवालय में इस समय बड़ी संख्या में स्टाफ हैं। उनके दो एडवाइजर हैं और आधा दर्जन से अधिक ओएसडी। मगर सचिवालय को चलाते आईएएस अधिकारी ही। इस समय विष्णुदेव साय के सचिवालय में आधा दर्जन आईएएस अधिकारी हैं। इनमें प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सबसे सीनियर और सचिवालय के हेड हैं। सीएम के प्रमुख सचिव को आम बोलचाल की भाषा में पीएस टू सीएम कहा जाता है।

कौन छह आईएएस?

1. सुबोध कुमार सिंह-1997 बैच के आईएएस

2. मुकेश कुमार बंसल-2005 बैच के आईएएस

3. पी0 दयानंद-2006 बैच के आईएएस

4. राहुल भगत-2005 बैच के आईपीएस

5. बसव राजू-2007 बैच के आईएएस

6. रजत बंसल-2012 बैच के आईएएस

जानिये कौन हैं सुबोध सिंह

सुबोध सिंंह 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले सुबोध सिंह कानपुर आईआईटी से पढ़े हैं। वे मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस थे। राज्य बंटवारे में उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। वे रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और फिर दोबार रायपुर के कलेक्टर रहे। इससे पहले वे मार्कफेड और बिजली वितरण कंपनी के एमडी रहे। रायपुर कलेक्टर रहने के दौरान ही सुबोध सिंह को तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह ने उनकी प्रतिभाओं को जानकर अपने सचिवालय में बुला लिया था। वे स्पेशल सिकरेट्री बनकर रमन सिंह के सचिवालय में गए और करीब आठ साल उनके साथ रहे। सुबोध सिंह कई माईनिंग, पंजीयन, उद्योग जैसे कई विभागों के सचिव रह चुके हैं। सेंट्रल डेपुटेशन के दौरान वे ज्वाइंट सिकरेट्री सिविल सप्लाई रहे।

जानिये कौन हैं मुकेश बंसल

मुकेश बंसल 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पंजाब के रहने वाले मुकेश बंसल कवर्धा, रायगढ़ और राजनांदगांव के कलेक्टर रहे। उससे पूर्व वे बिलासपुर नगर निगम के कमिश्नर और खरसिया के एसडीएम रहे। मुकेश बंसल के काम को देखते तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह ने राजनांदगांव कलेक्टर रहने के दौरान ही अपने सचिवालय में बुला लिया था। उन्होंने राजनांदगांव में आयोजित एक सभा में भाषण देने के दौरान लोगों को यह कहकर चौंका दिया था कि आपके कलेक्टर मुकेश को मैं और बड़ा काम कराने के लिए अपने सचिवालय लेकर जा रहा हूं। मुकेश एनआरडीए के सीईओ भी रह चुके हैं।

जानिये कौन है पी0 दयानंद

पी0 दयानंद 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। दयानंद का जन्म और प्रायमरी एजुकेशन बिहार में हुआ। इसके बाद वाराणसी और प्रयागराज में उनकी हाई स्कूल और कॉलेज की शिक्षा हुई। दयानंद छत्तीसगढ़ में सुकमा, कवर्धा, कोरबा और बिलासपुर के कलेक्टर रहे। वे समग्र शिक्षा के साथ आयुष में डायरेक्टर रहे हैं। दिसंबर 2023 में बीजेपी की सरकार आने के बाद उन्हें फर्स्ट सिकेट्री टू सीएम के तौर पर पोस्टिंग मिली। वे इस समय सिकेट्री टू सीएम के साथ माईनिंग विभाग के सचिव भी हैं।

जानिये कौन हैं राहुल भगत?

राहुल भगत 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे झारखंड के रहने वाले हैं। वे नारायणपुर, कांकेर, रायगढ़ और कवर्धा के साथ स्पेशल टास्क फोर्स के एसपी रहे हैं। उन्हें राजनांदगांव के नवगठित पुलिस रेंज का प्रथम आईजी बनने का भी मौका मिला। वे जब रायगढ़ के एसपी थे, उस दौरान विष्णुदेव साय वहां से सांसद थे। इस वजह से वे उनसे संबंध बने। विष्णुदेव साय जब केंद्र में इस्पात, खान, श्रम और रोजगार विभाग के राज्य मंत्री बने तो उन्होंने राहुल भगत को अपना पीएस बनाया। विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल से हटने के बाद राहुल डायरेक्टर लेबर रहे। दिसंबर 2023 में विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने गए तो उन्होंने राहुल भगत को अपना सिकेट्री बनाया। उनके पास सुशासन और अभिशरण विभाग के सचिव का भी दायित्व है।

जानिये कौन हैं बसव राजू?

बसव राजू 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कर्नाटक के रहने वाले बसव राजू बेमेतरा और रायपुर के कलेक्टर रहे हैं। कुछ सालों तक वे अपने गृह राज्य कर्नाटक में डेपुटेशन पर रहे। बसव राजू कमिश्नर हायर एजुकेशन और कौशल विकास रह चुके हैं। उनके पास सिकेट्री फूड का दायित्व भी रहा। इस समय वे मुख्यमंत्री के सचिव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव हैं।

जानिये कौन हैं रजत बंसल

रजत बंसल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे हरियाणा के रहने वाले हैं। उनके पिता उत्तर प्रदेश में आईएफएस अधिकारी रहे, इसलिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनउ में हुई। उसके बाद वे दिल्ली के आरकेपुरम डीपीसी स्कूल में पढ़े। बीट्स पिलानी से उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियिरिंग की डिग्री हासिल की। यूपीएससी के फर्स्ट अटेम्प्ट में उनका आईपीएस में हुआ। दूसरी बार में वे आईएएस सलेक्ट हुए। रजत बंसल राजनांदगांव के एसडीएम रहने के साथ ही रायपुर नगर निगम के कमिश्नर रहे। कलेक्टर के तौर पर उन्होंने तीन जिला किया। धमतरी, बस्तर और बलौदा बाजार। वे मनरेगा के आयुक्त रहे। सीएम के स्पेशल सिकरेट्री चुने जाने से पहले वे डायरेक्टर माईनिंग, एमडी माईनिंग कारपोरेशन और स्पेशल सिकेट्री गुड गवर्नेंस थे। हाल ही में उन्हें कमिश्नर पब्लिक रिलेशंस का दायित्व सौंपते हुए सीएम सचिवालय में स्पेशल सिकरेट्री बनाया गया है। माईनिंग के उनकी दोनों जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story