Chhattisgarh News: IFS चयनित धर्मेंद्र पटेल का कोषालयीन महासंघ ने किया सम्मान

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कोषालयीन कर्मचारी अधिकारी महासंघ की ओर से धर्मेंद्र पटेल को भारतीय वन सेवा में चयनित होने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महादेव कावरे, संचालक कोष, लेखा एवम् पेंशन ने अपने उद्वोधन में वित्त सेवा अधिकारी के तौर पर पटेल की सेवाओं का प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पटेल ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,गुरुजनों को दिया।साथ ही वित्त विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर योगदान के प्रति आभार भी व्यक्त किया।इस अवसर पर के एस मरावी अपर संचालक, कमल वर्मा संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जयंत देवांगन, किरण जे नागेश, प्रेमलाल सहारा, कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल मालेकर महामंत्री, आनंद सिंह उपाध्यक्ष, नेतराम निषाद सचिव, लेखराम साहू, अजीत भारती, नागेंद्र ठाकुर, विक्रम ध्रुव, कोमल टंडन, संध्या ठाकुर, कल्याणी विजय लक्ष्मी बंजारे, कमला साहू, लखन साहू, हरीश कंवर, लक्ष्मीकांत कुर्रे , गंगेश्वर चंद्रा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासंघ के संरक्षक कमल वर्मा ने किया। जयंत देवांगन ने आभार व्यक्त किया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले धमेंद्र पटेल का भारतीय वन सेवा में चयन हुआ है। 8 मई को जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा के परिणाम में धमेंद्र पटेल को ऑल इंडिया लेवल पर 92 रैंक मिला है। रायगढ़ जिले के ग्राम मड़वाडूमर मिलूपारा तमनार के शिक्षक बुंदराम पटेल और लालकुंवर पटेल के पुत्र हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2015 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर धमेंद्र का चयन राज्य वित्त सेवा में हुआ था। वर्तमान में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ओएसडी के पद पर मंत्रालय, वित्त विभाग छत्तीसगढ़ में पदस्थ हैं। धर्मेन्द्र पटेल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम मिलूपारा के आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल से व स्नातक की पढ़ाई ओपी जिंदल इंस्टीट्यूट रायगढ़ से की है।
-
Home
-
Menu
