Begin typing your search above and press return to search.
छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सचिव से की मुलाकात, मांगों पर सहानुभूति-पूर्वक विचार के लिए किया आश्वस्त...

रायपुर, 11 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह से मुलाकात की और संघ की विभिन्न मांगों के संबंध में उन्हें अवगत कराया। सचिव सिंह ने चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि शासन की ओर संघ की मांगों पर सहानुभूति-पूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल से आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए अपनी मांगों को लेकर अवकाश पर नहीं जाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हित के लिए सदैव सजग है।
Next Story
