Begin typing your search above and press return to search.

Chattisgarh Corona News: बिलासपुर में इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कोरोना पॉजिटिव

Chattisgarh Corona News: बिलासपुर में इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कोरोना पॉजिटिव
X
By NPG News

Chattisgarh Corona News बिलासपुर। यूपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कोरोना पॉजीटिव हो गए। वे फिलहाल अवकाश के दौरान अपने गृहनगर बिलासपुर आये हुए थे। जहां वे कोरोना संक्रमित हो गए। उनका होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।

यूपी हाईकोर्ट के चीफ प्रिंतिकर दिवाकर पूर्व में छतीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस रहें हैं। वे बार कोटे से छतीसगढ़ हाईकोर्ट में ही जस्टिस बने हैं और यही से अपनी न्यायिक सेवा शुरू की। काफी सालों तक छतीसगढ़ हाईकोर्ट में पदस्थ रहने के बाद उनका यूपी की इलाहाबाद हाईकोर्ट में तबादला हो गया। वे वहां बतौर जस्टिस के रूप में काम करते हुए हाल ही में हुए हाईकोर्ट जजों की पदोन्नति सूची में पदोन्नत होकर उत्तरप्रदेश के चीफ जस्टिस बन गए। उन्होंने अवकाश पर छतीसगढ़ आने से पहले दिल्ली के गुरुग्राम स्थित पैथोलॉजी लैब में अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया था। जिसमे उनकी रिपोर्ट कोविड़ पॉजिटिव आई है। यूपी के चीफ जस्टिस प्रिंतिकर दिवाकर फिलहाल अवकाश पर अपने घर बिलासपुर आये हुए हैं। पॉजिटिव होने के बाद वे यहां होम आइसोलेशन पर है। होम आइसोलेशन में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही हैं।

बिलासपुर जिले में कल मंगलवार को 548 लोगों की टेस्टिंग की गई। जिसमें कुल 37 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। अब की स्तिथि में जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 210 पहुँच गई है। कोरोना के चलते जिले में एक महिला व एक पुरूष की मौत भी हो गई है। स्वास्थ्य अमले ने सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों को कोरोना के चलते अलर्ट जारी किया है।

Next Story