Begin typing your search above and press return to search.

चर्चित IAS अभिषेक सिंह रोमांस करते दिखेंगे सनी लियोनी के साथ, पत्नी हैं आईएएस, छत्तीसगढ़ से भी है रिश्ता, जानिए

चर्चित IAS  अभिषेक सिंह रोमांस करते दिखेंगे सनी लियोनी के साथ, पत्नी हैं आईएएस, छत्तीसगढ़ से भी है रिश्ता, जानिए
X
By Sandeep Kumar Kadukar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अफसर अभिषेक सिंह सनी लियोन के साथ रैप सांग में नजर आएंगे। अभिषेक सिंह ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से दी है। रैप सांग का नाम मेरी पार्टी है। उन्होंने ये सांग खुद गाया है और इसकी शूटिंग सनी लियोन के साथ की हैं। अभिषेक सिंह उत्तरप्रदेश जौनपुर के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी एक आईएएस है।

बता दें,आईएएस अभिषेक सिंह नौकरी से इस्तीफा दे चुके है। 2011 बैच के IAS अभिषेक सिंह फरवरी 2023 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सुर्खियों में आये थे।

जानकारी के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान IAS अभिषेक सिंह की बतौर ऑब्जर्वर ड्यूटी लगी थी। इस दौरान सरकारी गाड़ी के आगे खड़े होकर उन्होंने एक फोटो खिंचवाने के बाद सोशल मीडिया में अपलोड की थी। फ़ोटो वायरल होने के बाद इस मामले ने जमकर तूल पकड़ा था। चुनाव के दौरान IAS अफसर के आचरण को सहीं नहीं माना गया और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें ऑब्जर्वर की ड्यूटी से हटाते हुए सस्पेंड कर दिया गया था। इस कार्रवाई से नाराज अभिषेक सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया था।

मालूम हो कि अभिषेक सिंह को साल 2015 में 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 वर्ष के लिए बढ़ाई गई और वह मेडिकल लीव पर चले गए, इसलिए उन्हें दिल्ली सरकार ने 19 मार्च 2020 को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया। इसके बाद भी लंबे समय तक उन्होंने यूपी में जॉइनिंग नहीं की थी।

10 अक्टूबर 2022 को नियुक्ति विभाग ने आईएएस अभिषेक सिंह का पक्ष मांगा, जिसका भी कोई जवाब नहीं मिला। इसी बीच, 30 जून 2022 को अधिकारी ने यूपी में जॉइनिंग की हामी दी। आईएएस अफसर अभिषेक सिंह ने दिल्ली से रिलीज होने के बाद भी यूपी के नियुक्ति विभाग में अपनी योगदान की आख्या नहीं दी थी। यूपी सरकार ने इस कृत्य को अखिल भारतीय सेवाएं आचरण नियमावली 1968 के नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए आईएएस अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबन कर राजस्व परिषद से संबंध कर दिया था।

आईएएस की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इनके एक बेटी भी है। छत्तीसगढ़ रायपुर की रहने वाली दुर्गा शक्ति अवैध खनन मामले में नोएडा के समाजवादी पार्टी के नेता के खिलाफ मोर्चा खोलने के मामले में सुर्खियों में रही थीं। इसके बाद दुर्गा शक्ति नागपाल को निलंबन झेलना पड़ा था। फिलहाल दुर्गा शक्ति नागपाल कॉमर्स मिनिस्ट्री में बतौर डिप्टी सेक्रेटरी कार्यरत हैं।

अभिषेक सिंह के परिवार में उनकी मां हाउस वाइफ हैं। पिता आईपीएस अधिकारी रहे हैं। चाचा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी पद से रिटायर हो चुके हैं। इनका ननिहाल रायपुर का है। आईएएस पत्नी के पिता भी आईएएस अधिकारी और दादा पुलिस अधिकारी रहे हैं।

अभिषेक एक शॉर्ट फिल्म 'चार पंद्रह' में भी नजर आए है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story