Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी निगम में बदली जिम्मेदारियां: गोधन न्याय योजना का काम देखेंगे अभिषेक अग्रवाल, कृष्णा खटिक उपायुक्त राजस्व

राजधानी निगम में बदली जिम्मेदारियां: गोधन न्याय योजना का काम देखेंगे अभिषेक अग्रवाल, कृष्णा खटिक उपायुक्त राजस्व
X
By NPG News

रायपुर, 10 जून 2022। नगर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी ने निगम की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। निगम अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल को लोक सेवा गारंटी और गोधन न्याय योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जोन 10 के जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया को गोधन न्याय योजना के कार्य से मुक्त कर दिया गया है. उपायुक्त व जोन 3 जोन कमिश्नर आरके डोंगरे को सामान्य प्रशासन विभाग के सम्पूर्ण कार्यों का प्रभार दिया गया है। डोंगरे के पास बाजार एवं नजूल, सचिवालय के कार्य भी रहेंगे। उपायुक्त पंकज शर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य से मुक्त कर दिया गया है। वे विधि विभाग का कार्य देखेंगे। उपायुक्त व जोन 1 जोन कमिश्नर कृष्णा खिटक को उपायुक्त राजस्व का प्रभार दिया गया है।

Next Story